नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने सभी के जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति में एक संस्कृत सुभाषितम् भी प्रस्तुत किया।
उन्होंने लिखा—
आभीरनगरीप्राणप्रियं सत्यपराक्रमम् ।
स्वभृत्यभयभेत्तारं गोवर्धनधरं भजे ॥”
इसका भावार्थ है कि वे भगवान श्रीकृष्ण की वंदना करते हैं, जो गोवर्धन पर्वत को धारण करने वाले, ब्रजवासियों के प्रिय, अदम्य पराक्रम के धनी और अपने भक्तों के सभी भय दूर करने वाले हैं।
पीएम ने कामना की कि गोवर्धन पूजा का यह पावन पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आए।

