Monday, September 7, 2026
Homeदिल्लीDelhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई जल पाइपलाइन का किया शुभारंभ,...

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई जल पाइपलाइन का किया शुभारंभ, संजय गांधी अस्पताल का भी किया निरीक्षण

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग क्षेत्र के सिंगलपुर गांव और पीतमपुरा के क्यू ब्लॉक में दिल्ली जल बोर्ड की नई पाइपलाइन कार्य का शुभारंभ किया। इस पाइपलाइन से इन क्षेत्रों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे, जो लंबे समय से जल आपूर्ति की समस्या का सामना कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने, हमारी सरकार की मंशा जनता का कल्याण है। जनता के हित में काम होना चाहिए, कोई काम रुकना नहीं चाहिए। यहां लंबे समय से लोग पुरानी पाइपलाइन की वजह से परेशान थे, लेकिन अब नई पाइपलाइन बिछने से उन्हें राहत मिलेगी। अभी तक हम पिछली सरकारों की देनदारियों का भुगतान कर रहे हैं।

संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण

वहीं उन्होंने शनिवार को ही  मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल का दौरा कर अस्पताल की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया और विस्तार कार्यों की समीक्षा की। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular