Thursday, June 13, 2024
Homeदिल्लीसुनिए दिल्ली मेट्रो से 'तूने मुझे बुलाया शेरावालिए', अब तक का सबसे...

सुनिए दिल्ली मेट्रो से ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए’, अब तक का सबसे शानदार वीडियो

- Advertisment -
- Advertisment -

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो यात्रियों के द्वारा की जा जाने वाली उलुजुल हरकतों के कारण सुर्खियों में बना रहता है। बीते दिनों दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के द्वारा खूब  उटपटांग चीजें देखने को मिलीं। कोई डांस का रील्स बना रहा है तो कोई मारपीट कर रहा है। इसी बीच दिल्ली मेट्रो का वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है।

माता का भजन गाते नजर आए लड़के 

एक्स (X) पर इस वीडियो को (@AnchorAmandeep) नाम ने पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है- ये भी दिल्ली मेट्रो का वीडियो है, जिसे देख आपको गुस्सा नहीं आएगा बल्कि खुशी होगी। जय माता दी। वीडियो में मेट्रो में कुछ लड़के  ‘तुने मुझे बुलाया शेरावालिए, मैं आया मैं आया शेरावालिए’को गिटार बजाकर गा रहे हैं। वहीं लड़के के इस प्रदर्शन को साथ ही यात्रा कर रहे लोग अपने मोबाइलों में रिकॉर्ड भी कर रहे हैं। गाना गा रहे लड़के के बगल खड़े एक अंकल सुर मिलाकर गाने गाते नजर आते हैं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोगों को खूब भाया वीडियो 

ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।  एक यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो बेहद शानदार है। दूसरे ने लिखा- दिल्ली मेट्रो के अंदर से ये अब तक का सबसे शानदार वीडियो है। तीसरे ने कमेंट किया- आज का सबसे बेहतरीन वीडियो। किसी ने लिखा, चलो कम से कम माता के बहाने ही लोगों को सदबुद्धि मिले।

https://x.com/AnchorAmandeep/status/1713767610045849872?s=20

ये भी पढ़ें- नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा की इस विधि से करें पूजा

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular