Wednesday, May 1, 2024
Homeस्पेशल स्टोरीमॉर्डन यंगस्टर्स की डेटिंग डिक्शनरी, जिनका यूज लिंकअप से लेकर ब्रेकअप में...

मॉर्डन यंगस्टर्स की डेटिंग डिक्शनरी, जिनका यूज लिंकअप से लेकर ब्रेकअप में होता है

चंडीगढ़। आज के वक्त में यंगस्टर्स डेटिंग को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके पास डेटिंग स्लैंग के लिए पूरा एक डिक्शनरी है, जिसके शब्दों का यूज वो डेटिंग के दौरान करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण है ये कि इन शब्दावली को हर यंग लड़का और लड़की जानते हैं और उनका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। जो उनके रिलेशनशिप को लिंकअप होने से लेकर उनके रिलेशनशिप के ब्रेकअप होने और उसके बाद के फेज के लिए यूज होते हैं।

डेटिंग की टर्मिनोलॉजी में आए दिन बदलाव होता ही रहता है। पहले जहां प्यार, इश्क, मोहब्बत हुआ करता था उसकी जगह अब लव, लस्ट और पैशन ने ले ली है। पिछले कुछ समय में सिचुएशनशिप से लेकर रेड फ्लैग्स तक बहुत कुछ देखा गया है। पर कई लोगों को अभी भी इन शब्दों का मतलब ही नहीं पता होता है। चलिए आज अपडेटेड डेटिंग डिक्शनरी की बात करते हैं। आपको कुछ ऐसे शब्द बताते हैं जिन्हें अब इंटरनेट पर बहुत ज्यादा यूज किया जा रहा है।

1. सिचुएशनशिप : एक ऐसी जगह जहां दो लोग दोस्त से कुछ ज्यादा होते हैं और कपल से थोड़े कम। इस तरह की रिलेशनशिप में सामने वाला इंसान एक्सक्लूसिव नहीं होता है। साथ ही, रिलेशनशिप वाले कमिटमेंट्स भी नहीं होते हैं। सिचुएशनशिप कुछ मामलों में सीरियस रिलेशनशिप बन सकती है। यह आमतौर पर नॉन-एक्सुलिव होता है और इसमें एक पूरी तरह से समर्पित रिलेशन में होने वाले वादे और अपेक्षाएं नहीं होती हैं। ये एक तरह से फ्रेंड विथ बेनिफिट्स जैसा होता है या उससे अधिक।

2. अफोर्डेटिंग : इसे बजट फ्रेंडली डेटिंग का तरीका मान लीजिए। यहां लो कॉस्ट एक्टिविटीज चुनी जाती हैं जिससे लोग अपनी डेटिंग कॉस्ट को कम कर सकें। इस तरह की डेटिंग का एक बजट-फ्रेंडली टाइप डेटिंग का रूप है। जिसमें कम खर्चे में एक्टिविटी करना, घूमना फिरना और दोनों लड़का और लड़की खर्चों को बराबर शेयर करते हैं, किसी एक पर बोझ नहीं पड़ता है। लोग पहली डेट पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, इसलिए वो बचत को लेकर ही चलते हैं। ये उनके लिए बेस्ट हैं जो डेटिंग गेम में एक्टिव रहते हैं।

3. टेक्सटेशनशिप : जैसा कि नाम बता रहा है, यह वो रिलेशनशिप है जिसमें सिर्फ टेक्स्ट के जरिए ही रिलेशनशिप निभाई जाती है। ना ही कॉल, ना ही डेट, ना ही कोई और तरीका। इस मामले में दोनों पार्टनर सिर्फ टेक्स्ट मैसेज ही भेजते हैं।

4. रिज़ : रिज़ एक और पोटेंशियल टर्म है जिसका असली मतलब सिड्यूस या चार्म करना है। You have Rizz मतलब होगा, आप में सेक्स अपील है। इसे ‘सेक्स अपील’ का एक मॉर्डन पर्यायवाची ही बोला जाएगा।

5. क्लाउनिंग : यह अधिकतर क्लाउन या जोकर इमोजी के साथ यूज की जाने वाली टर्म है। इसका सीधा सा मतलब है कि खुद को जोकर की तरह दिखाना या अपना मजाक उड़वाना। आपको इस शब्द को सेंटेंस में इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। कई मामलों में इमोजी ही काफी है।

6. सॉल्टी : यहां नमकीन फ्लेवर की बात नहीं हो रही है। यहां बात हो रही है टोन की। She is so salty का मतलब होगा कि वो बहुत कड़वी बातें कर रही है। हालांकि, वाक्य के हिसाब से इसका मतलब बदल सकता है। इसका इस्तेमाल किसी से जलने के लिए भी किया जा सकता है।

7. ग्रीन डेटिंग : ग्रीन डेटर्स वो होते हैं जो हमेशा पर्यावरण के हिसाब से ही डेट प्लान करते हैं। इन लोगों को पर्यावरण की बहुत चिंता होती है और हमेशा सस्टेनेबिलिटी का ध्यान रखते हैं। उनके कपड़ों की च्वाइस से लेकर खाने की डिशेज तक सब कुछ पर्यावरण के हिसाब से होता है।

8. लव हेज़ : जब आप किसी से इतना प्यार करें कि उसकी कमियां आपको दिखाई ही ना दें, तब लव हेज़ की स्थिति बनती है। हालांकि, यह कंडीशन तो पुरानी है, लेकिन इसे नाम अभी दिया गया है। लव हेज एक ऐसा शब्द है जिसका यूज प्यार के गहरेपन के लिए यूज किया जाता है। लव हेज ये बताता है कि कपल एक दूसरे को किस हद तक चाहते हैं। जिसमें प्यार, सम्मान, कम्युनिकेशन सबकुछ मिलाजुला होता है। साथ ही दोनों पॉजिटिव विचार वाले होते हैं।

9. डेटरव्यू : अगर कोई डेट करने के दौरान आपसे बहुत सारे सवाल करे और फिर आपको ऐसा लगने लगे कि आप किसी जॉब इंटरव्यू में हैं। तब आपकी डेट असल में डेटरव्यू बन जाएगी। अब किसी को भी एकदम शुरुआती दौर में बहुत सारे सवालों की बौछार पसंद नहीं आएगी। इसलिए इस शब्द को निगेटिव सेंस में लिया जाता है।

10. टेज़ : हां, मैं जानती हूं कि यह शब्द बहुत अजीब लग रहा है, लेकिन क्या करें। जेन Z की डिक्शनरी है ही ऐसी। किसी रिलेशनशिप में टेज़ तब आता है जब आप एक दूसरे के बारे में जानने के लिए ज्यादा उत्साहित रहते हैं। आपको पार्टनर के बारे में हर छोटी से छोटी बात उनकी बातों द्वारा पता चलती है।

11. सोबर डेटिंग : इस तरह की डेटिंग काफी ट्रेंड करती है। जिसमें एक चलन जहां कपल शराब से हटकर डेटिंग को एन्जॉय करते हैं। इसमें कपल का पूरा ध्यान एक दूसरे की बातचीत पर होता है, समझने में होता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular