Sunday, August 16, 2026
Homeहरियाणारोहतकयातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा: रोहतक पुलिस ने 109 ड्रंक ड्राइविंग...

यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा: रोहतक पुलिस ने 109 ड्रंक ड्राइविंग और 120 ओवरस्पीडिंग के काटे चालान

रोहतक पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालो के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको के 109, ओवर स्पीड मे चलाने वाले 120 चालको को किये चालान

पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशा निर्देशों अनुसार जिला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालो को खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शऱाब पीकर वाहन चलाने व ओवर स्पीड मे वाहन चलाने वाले चालको को चालान किये गये है। यह अभियान दिनांक 26.11.2025 से 10.12.2025 तक चलाया गया।

अभियान के तहत रोहतक पुलिस द्वारा विशेषतौर पर नाकाबन्दी कर गहनता से वाहनों की जांच की गई। जिला पुलिस द्वारा अल्कोहल सैंसर के नाके लगाकर वाहनो की चैकिंग की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 109 वाहन चालको के चालान किये गये है। तेज स्पीड/ओवर स्पीड मे वाहन चलाने वाले 120 वाहन चालको को चालान किये गये है।

रोहतक पुलिस का मकसद वाहन चालकों में यातायात नियमों का पालना करने की भावना जागृत करना है। ताकि वाहन चालक सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमो का पालन करे। जिससे सड़क पर चलना सुरक्षित हो तथा सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आ सके।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular