Sunday, September 8, 2024
Homeहरियाणासोनीपतसोनीपत में दंपती ने किया सुसाइड : फंदे पर लटकी पत्नी को...

सोनीपत में दंपती ने किया सुसाइड : फंदे पर लटकी पत्नी को देखकर पति ने जहर खाकर दी जान

हरियाणा के सोनीपत में पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के दोनों को शवों को पोस्टपार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के जिला बागेश्वर के गांव असो निवासी बलवंत (50 वर्षीय) जनस्वास्थ्य विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। गोहाना रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के स्टाफ क्वार्टर में पत्नी के साथ रहता था। बलंवत सोमवार सुबह ट्यूबवेल चलाकर क्वार्टर पर लौटा तो उसकी पत्नी वीना (45 वर्षीय) फंदे से लटक रही थी उसे देखकर बलवंत ने भी जहर खा लिया। उसके रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी क्वार्टर पर पहुंचे तो वह तड़प रहा था।

लोगों ने बलवंत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर सिटी थाना पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

बताया जा रहा है कि दंपति का एक बेटा व एक बेटी है। बेटा चंडीगढ़ में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं उनकी बेटी कनाडा में रह रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। दोनों के शवों को मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular