Tuesday, May 7, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में दंपति गिरफ्तार, पाडा मौहल्ला के युवकों पर किया था जानलेवा...

रोहतक में दंपति गिरफ्तार, पाडा मौहल्ला के युवकों पर किया था जानलेवा हमला

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक पुलिस टीम ने पाडा मौहल्ले मे युवको पर हुये जानलेवा हमले की वारदात में शामिल रहे आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। आरोपी युवक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच जारी है।

प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी निरीक्षक सत्यपाल ने बताया कि पाडा मौहल्ला निवासी विकास की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 13 नवंबर को विकास अपने मकान की छत पर था तभी उसे लडाई-झगडे की आवाज सुनाई थी। विकास ने अपने चाचा अशोक की छत पर जाकर देखा तो उनका पड़ोसी विनोद, पारस, तुषार, विनय व पुनीत विकास के चाचा को पकडे हुये थे।

विनय, विनोद व पुनीत ने अपने हाथ मे लिये हुये चाकू से जान से मारने की नीयत से अशोक पर वार कर रहे थे। अशोक को बचाने के लिये उसके चाचा का लडका विशाल व उसकी मॉ बीच-बचाव कर रहे थे। विकास बीच बचाव करने आय़ा तो पुनीत ने इट उठाकर विकास के माथे मे मारी। जिसके कारण विकास व विपिन मौके पर बहोश हो गये। ईलाज के लिये विकास, विपिन को अस्पताल ले जाया गया। युवक जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गये। इस मामले पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी सुनीता व विनोद को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular