Monday, July 13, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा की धरा पर 17 जुलाई से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन...

हरियाणा की धरा पर 17 जुलाई से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 

  • मुख्यमंत्री  सैनी ने कहा,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद कार्यक्रम प्रदेश के लिए गौरव का अवसर
  • कुरुक्षेत्र के एलिवेटिड रेलवे ट्रैक व स्टेशन का उद्घाटन और सिख म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के जींद दौरे को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की धरा पर बनी रेल पटरी पर 17 जुलाई से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ेगी। इस ट्रेन के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के एलिवेटिड ट्रैक पर भी रेलगाड़ी का सफर शुरू होगा और कुरुक्षेत्र के नागरिकों को 5 फाटकों से निजात मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद कार्यक्रम प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है। अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहली पातशाही गुरु नानक देव जी से लेकर दशमी पातशाही गुरु गोबिंद सिंह जी के इतिहास और पवित्र वाणी को लेकर भव्य और शानदार सिख संग्रहालय का शिलान्यास भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को देर रात्रि कुरुक्षेत्र स्थित सेक्टर-3 आवास कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी, ताकि प्रधानमंत्री का जींद दौरा ऐतिहासिक और सफल बनाया जा सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व राज्यंत्री सुभाष सुधा को कुरुक्षेत्र का कार्यक्रम सफल बनाने के लिए भी कहा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद की धरती से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा और देश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। इनका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा। यह ट्रेन बिना बिजली और बिना तेल के चलेगी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र का एलिवेटिड रेलवे ट्रैक व स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। इससे परियोजना से शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं कुरुक्षेत्र में ही भव्य सिख म्यूजियम को तैयार किया जाएगा। सिख म्यूजियम के माध्यम से सिख गुरुओं के समाज व देश के लिए दी गई शिक्षा का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

इस मौके पर चेयरपर्सन साक्षी खुराना, चेयरमैन डा. गणेश दत्त, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेडा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, सन्नी कालडा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंचे नागरिक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जींद कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिक शिरकत करें और इसके लिए सीएनजी व इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करें। इससे ईंधन की बचत होने के साथ-साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जाता है। हाइड्रोजन रेलगाड़ी भी बिना बिजली और बिना तेल के चलेगी। इससे केवल भांप निकलेगी।

एसआईआर को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक मतदाता का एन्यूमरेशन फार्म जमा करवाने के लिए बीएलए बीएलओ का सहयोग करें, क्योंकि 14 जुलाई एन्यूमरेशन फार्म जमा करवाने का अंतिम तारीख है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 83.95 एन्यूमरेशन फार्मों को डिजिटाइज कर दिया है। इसके साथ ही शाहाबाद विधानसभा ने एसआईआर का शत प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। लाडवा विधानसभा ने कार्य लगभग अंतिम चरण में है, जिसे आज पूरा कर लिया जाएगा। वहीं थानेसर और पिहोवा विधानसभा में भी तेजी से काम किया जा रहा है।

RELATED NEWS

Most Popular