Sunday, July 7, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में जिस स्ट्रांग रूम में रखी हैं EVM मशीन उसके बाहर...

रोहतक में जिस स्ट्रांग रूम में रखी हैं EVM मशीन उसके बाहर पहरा दे रहे कांग्रेस पार्टी के लोग

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक का लोकसभा चुनाव 25 मई शाम 6 बजे खत्म हो गया था और उसके बाद जाट शिक्षण संस्थाओं में बनाये गए स्ट्रांग रूम में जिले की चार विधानसभा रोहतक, महम, कलानौर व गढ़ी सांपला किलोई की ईवीएम मशीने सुरक्षित रख दी गई थी। अब इन स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता सख्त पहरा दे रहे है। उनका कहना है कि EVM मशीन से कोई छेड़खानी ना हो, इसलिए वे गिनती तक यहां हर रोज 24 घंटे पहरा देंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के गांव सांघी निवासी मंजीत व नवीन ने गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा के स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी रख रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बार भी दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा को गड़बड़ी करके हराया गया था। इस बार हर किसी ने पूरा मन लगाकर वोट डाले हैं। इसलिए वे चाहते हैं कि EVM सुरक्षित रहे। इसी उद्देश्य से वे 24 घंटे पहरा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे ईवीएम के यहां स्ट्रांग रूम में रखने आने के समय ही आ गए थे। इसके बाद लगातार वे स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे हैं। वहीं निगरानी भी रख रहे हैं। अगर कोई गड़बड़ी होती है तो उसका विरोध भी किया जाएगा। ताकि लोगों द्वारा दिए गए वोट के अनुसार विजेता का चयन हो। वोटों की गिनती पूरी नहीं होने तक वे पहरा देंगे।

वहीँ स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस की टुकड़ी भी तैनात की गई है। ताकि कोई भी स्ट्रांग रूम तक ना पहुंच गए। इधर, सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को बाहर LED पर दिखाई जा रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular