Wednesday, August 19, 2026
HomeदेशBihar Weather: बिहार के कई जिलों में 6 डिग्री से नीचे ...

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में 6 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, शनिवार को इन जिलों में होगी भयंकर ठंड

बिहार: देश में बीते कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई राज्‍य इसकी चपेट में हैं और बिहार में भी शीतलहर का मौसम आ गया है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कैमूर और रोहतास जिले में तो शीतलहर की स्थिति काफी गंभीर है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। शनिवार को बिहार के 12 जिलों में सुबह और शाम कोहरे छाये रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मन्नार की खाड़ी और उसके आस-पास के इलाकों में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बिहार की हवा ने कनकनी पैदा कर दी है। उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार में तापमान कम हैं। दक्षिणी बिहार के कई जिलों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। रोहतास जिले का डेहरी सबसे ठंडा शहर रहा है, जहां तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मुजफ्फरपुर में भी तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

भागलपुर में भी ठंड का प्रकोप बढ़ा है। दरभंगा का तापमान भी आसपास के जिलों की तरह 7 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बिहार के सभी जिलों में प्रशासन ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular