कॉग्निजेंट मैराथन के 11वें संस्करण में कुरुक्षेत्र के धावकों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस मैराथन में धावकों ने मेडल प्राप्त कर कुरुक्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया। इन धावकों को भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया और सम्मानित भी किया।
कॉग्निजेंट मैराथन के 11वें संस्करण का आयोजन 22 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में हुआ। एएफआई द्वारा प्रमाणित देश की राष्ट्रीय मैराथन, नई दिल्ली मैराथन जिसमें 31 देशों और 490 शहरों के 30,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया। हाफ मैराथन 21.097 दौड़ में रवि बुम्बक ने (01:09:33) द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सुनील कारसा ने (40-50) आयुवर्ग में (01:28:18),पुनरवसु पूर्व. सरपंच अमीन ने (50-60) आयु वर्ग में (01:37:37),डॉ.चन्द्र पाल ने (60-70) आयुवर्ग में (01:49:11) समय में दौड़ पूर्ण कर लीडरबोर्ड में क्रमश:: 10वां, 8वां व 5वां रैंक हासिल किया। कुरूक्षेत्र जिला के 14 एथलीटों ने इस मैराथन में भाग लिया जिसमें प्रवेश कुमार,सुरेन्द्र कुमार,सुनील कुमार,ईश्वर सिंह,जीवन मेहता,रविन्द्र कुमार सभी ने अपने आयुवर्ग में हाफ मैराथन दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया।
फुल मैराथन 42.2 किलोमीटर में डॉ. सोमनाथ सेठी ने (04:47:23) समय में पूर्ण करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। वीरभान राणा और प्रवीन कुमार ने अमृतसर में आयोजित बीएसएफ बॉर्डरमैन मैराथन 2026 में 10 किलोमीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया।
इन खिलाडिय़ों का साई सेंटर में साई के सीनियर कोच कुलदीप सिंह वडैच, डीआईपीआरओ डा.नरेन्द्र सिंह, पूर्व डीएसओ यशवीर सिंह, प्रशिक्षक नरेन्द्र ठाकुर, सोहन लाल, चांद राम, पूनम, समाजसेवी वीरभान, समाजसेवी बलराज ग्रेवाल, विनोद शर्मा, नरेश कुमार सैनी, अजैब सिंह आदि ने स्वागत किया।

