Friday, August 14, 2026
HomeदेशCM सैनी ने लेफ्टिनेंट विनय के परिजनों से की बात; बोले-जिन लोगों...

CM सैनी ने लेफ्टिनेंट विनय के परिजनों से की बात; बोले-जिन लोगों ने इस कृत्य को अंजाम दिया है, वे बचेंगे नहीं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमारे सैलानियों पर जो कायरतापूर्ण और योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिन लोगों ने इस कायरतापूर्ण कृत्य को अंजाम दिया है, वे बचेंगे नहीं।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बुजदिल और घिनौने कृत्य को अंजाम देने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। आतंक के खिलाफ हमारी लड़ाई अडिग है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम ने की विनय नरवाल ने परिजनों से बात

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले विनय नरवाल के परिजनों से बात की है। सीएम ने कहा इस दुख की घड़ी में हरियाणा सरकार परिवार के साथ है।

बता दें कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल करनाल जिले के रहने वाले थे। उनकी उम्र 26 साल थी। वे भारतीय नौसेना में अफसर थे। नरवाल की 16 अप्रैल को ही में शादी हुई थी। उनका रिसेप्शन 19 अप्रैल को हुआ था। वे कश्मीर में घूमने गए थे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular