Friday, May 17, 2024
Homeपंजाबहोम गार्ड की मौत पर सीएम मान ने जताया दुख, पीड़ित परिवार...

होम गार्ड की मौत पर सीएम मान ने जताया दुख, पीड़ित परिवार को 2 करोड़ देने का ऐलान

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले होम गार्ड जवान जसपाल सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री मान ने जसपाल सिंह के परिवार को 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर निहंग सिंहों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद पुलिस और निहंग सिंहों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें एक पुलिसकर्मी जसपाल सिंह की जान चली गई।

महम सहकारी चीनी मिल के 34वें पिराई सत्र का हुआ शुभारंभ, हवन यज्ञ कर की गई मंगल कामना

एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जसपाल सिंह की सुल्तानपुर लोधी में अपनी ड्यूटी निभाते समय मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि दो करोड़ की राशि में से एक करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से जबकि एक करोड़ रुपये एचडीएफसी की ओर से बीमा राशि के रूप में दी जायेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह पहल राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में इस बेटे के महान योगदान के सम्मान में है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular