Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणाअपराध और भ्रष्टाचार को समाप्त करना ही शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि: सीएम...

अपराध और भ्रष्टाचार को समाप्त करना ही शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि: सीएम खट्टर

कुरुक्षेत्र। बलिदानी उधम सिंह (Udham Singh) के बलिदान दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने संबोधित किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि देश के बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब समाज से अपराध, भ्रष्टाचार और जातिवाद समाप्त होगा।

जापान और भारत एक साथ आजाद हुए

सीएम बोले कि जापान और भारत एक साथ आजाद हुए थे। जापान के लोगों ने हमेशा से ही अपने देश को आगे ले जाने की भावना से काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत में लोगों ने राजनीतिक स्वार्थों के लिए काम किया। लोग राजनीतिक स्वार्थों में बंटे थे। लोगों को ऐसी शिक्षा नहीं दी गई कि वे देश को आगे ले जायें। जब तक भ्रष्टचार और जातिवाद समाप्त नहीं होगा तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकता है।

बलिदानियों के बलिदान से प्ररेणा लेने की जरुरत

सीएम ने कहा कि हमें बलिदानियों के बलिदान से प्ररेणा लेने की जरुरत है। जाति और धर्म के लिए नहीं बल्कि देश के लिए बलिदान देना चाहिए। आज हमारा देश पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।

 

ये भी पढ़ें- हरियाणा में भगवा यात्रा पर जमकर हुई पत्थरबाजी, कई लोग घायल

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular