Tuesday, May 7, 2024
Homeहरियाणासोनीपतसोनीपत में बुक डिपो के गोदाम में सीएम फ्लाइंग की रेड, मिला...

सोनीपत में बुक डिपो के गोदाम में सीएम फ्लाइंग की रेड, मिला नकली NCERT की किताबों का जखीरा

- Advertisment -

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिल रही थी निजी स्कूलों में NCERT के नाम पर बच्चों को महंगी किताबें थमाई जा रही है। इसके बाद गुप चुप तरीके से जानकारी जुटाई गई। इसके बाद गुरुवार को मुरथल रोड पर बतरा बुक डिपो के आरपीएससी डिस्ट्रीब्यूटर गोदाम पर छापेमारी की गई।

- Advertisment -

सोनीपत। सोनीपत में नए शैक्षिक सत्र के शुरू होने के बाद शिक्षा विभाग काफी सतर्क नजर आ रहा है। नकली किताबों की जानकारी के बाद सीएम फ्लाइंग की छापेमारी लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सोनीपत के बत्रा बुक डिपो के गोदाम में जांच के लिये टीम पहुंची। उनके साथ NCERT के अधिकारी भी पहुँचे। छापेमारी करने के दौरान भारी मात्रा में NCERT की काफी मात्रा में नकली किताबें बरामद हुई है। सभी किताबें 9 वी और 10वी कक्षा की बरामद की गई है। मौके पर पहुंचे अधिकारी का कहना है कॉपी राइट के अलावा धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज करवाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार सोनीपत में सीएम फ्लाइंग ने गुरुवार को मुरथल रोड पर स्थित बतरा बुक डिपो के गोदाम पर रेड की। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इस दौरान साथ रहे। जांच में गोदाम में सैकड़ों की संख्या में NCERT की नकली किताबें बरामद हुई। पुलिस को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिल रही थी निजी स्कूलों में NCERT के नाम पर बच्चों को महंगी किताबें थमाई जा रही है। इसके बाद गुप चुप तरीके से जानकारी जुटाई गई। इसके बाद गुरुवार को मुरथल रोड पर बतरा बुक डिपो के आरपीएससी डिस्ट्रीब्यूटर गोदाम पर छापेमारी की गई।

मौके पर गोदाम पुस्तकों से भरा मिला। यहां पर 9 वीं और 10वी कक्षा की नकली छपी हुई NCERT की किताबें बरामद हुई। खुलासा हुआ कि कुछ पब्लिशर्स ने NCERT की ओरिजिनल बुक की कॉपी कर पुस्तकें छाप ली। NCERT की पुस्तकें जहां 50 से100 रुपए में सरकार उपलब्ध करवाती है। वहीं प्राइवेट पब्लिशर्स नकली एनसीईआरटी की पुस्तकों को 100 से लेकर 150 रुपए या इससे ज्यादा के दाम पर बाजार व स्कूलों में बेच रहे हैं। सीएम फ्लाइंग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की जांच जारी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular