Friday, May 3, 2024
Homeपंजाबसंगरूर जेल में कैदियों के बीच खूनी संघर्ष, 2 की मौत, कई...

संगरूर जेल में कैदियों के बीच खूनी संघर्ष, 2 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

- Advertisment -
- Advertisment -

संगरूर की एक जेल में शुक्रवार को कैदियों के बीच हुई झड़प में दो कैदियों की मौत हो गई। इस झड़प में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है।

पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि झड़प की वजह क्या थी। जिसमें चार लोग घायल हो गए, इनमें से दो की मौत हो गई।

संगरूर सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने संवाददाताओं को बताया कि जिला जेल से चार मरीजों (कैदियों) को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से दो की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पटियाला रेफर किया गया है। डॉ. करणदीप काहलों ने बताया कि घायल कैदियों में से दो की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

भारत के इस राज्य में एक भी सांप नहीं है मौजूद, सरकार ने दिया है ‘स्नेक फ्री’ स्टेट का दर्जा

पंजाब जेल के डीआइजी सुरिंदर सैनी ने बताया कि शाम करीब 7 बजे जब कैदियों की गिनती हो रही थी तो कुछ कैदी दूसरी बैरक में घुस गए और चार कैदियों को पीटना शुरू कर दिया और तेजधार हथियारों से गंभीर हमला कर दिया। इस बीच पुलिस द्वारा बचाए जाने के बावजूद दो कैदियों की मौत हो गई और दो को पटियाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर ने बताया कि हर्ष और धर्मेंद्र को मृत लाया गया जबकि गगनदीप सिंह और मोहम्मद सहवाज घायल हो गए। उन्होंने बताया कि करन सिंह और सहवाज की पीठ, सिर, हाथ और कान पर किसी धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह गैंगवार या आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। इस घटना के बाद जेल के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दोनों गुटों के बंदियों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular