Thursday, August 13, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के गांव भैणी महाराजपुर में अचानक रुके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

रोहतक के गांव भैणी महाराजपुर में अचानक रुके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को हिसार जाते समय अचानक रोहतक जिले के गांव भैणी महाराजपुर में पहुंचे। इस प्रकार मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीण अत्यंत प्रसन्न नजर आए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद किया और कुशलक्षेम जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का दूध पिलाकर स्वागत किया और पारंपरिक हुक्का भेंट किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सहज और आत्मीय व्यवहार की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से लगभग 10 मिनट तक रुक कर सीधे संवाद किया और स्थानीय समस्याओं और जनकल्याण योजनाओं की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की। गांववासियों ने विशेष रूप से इस बात के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया कि राज्य में युवाओं को योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिल रही हैं।

गांववासियों ने बताया कि भैणी महाराजपुर गांव के लगभग 50 युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली हैं।

इस दौरान गांव के अनेक प्रमुख नागरिक भी उपस्थित थे, जिनमें गांव के पूर्व सरपंच शैलेंद्र धतरवाल, चरण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रोहतास पहलवान, रिंकू रापड़िया, श्री प्रदीप हवलदार, श्री अमरजीत सूबेदार एवं  कर्मवीर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular