Thursday, August 6, 2026
Homeहरियाणामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों संग बांटी खुशियां

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों संग बांटी खुशियां

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, उन्हें मिठाइयां वितरित कीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने वृद्धजनों के साथ आतिशबाजी कर इस उत्सव की खुशियां सांझा कीं। उन्होंने कहा कि पंचकूला के वृद्धाश्रम में पहुंचकर सम्माननीय वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव मनाना एक अत्यंत आत्मीय, प्रेरणादायी और आनंददायक अनुभव रहा।

उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, स्नेह और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है, जो हमें यह सिखाता है कि सच्चा उत्सव वही है, जिसमें हर चेहरे पर मुस्कान और हर हृदय में अपनत्व का प्रकाश झिलमिलाता हो।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पंचकूला की सचिव सविता अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular