Sunday, June 30, 2024
Homeहरियाणामुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, राधा स्वामी डेरा...

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, राधा स्वामी डेरा प्रमुख से लिया आशीर्वाद

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी पहली बार डेरा प्रमुख से मिले हैं और उन्होंने हरियाणा प्रदेश की भलाई के लिए डेरा प्रमुख से मार्गदर्शन लिया।

मुख्यमंत्री ने सामाजिक सरोकार के लिए डेरा की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बारे में भी जाना। साथ ही उन्होंने डेरा प्रमुख से हरियाणा के लोगों के हित के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के लिए भी मार्गदर्शन मांगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी डेरे की व्यवस्थाओं को देखकर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने मौके पर मौजूद संगत का भी अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डेरे में लंगर भी छका।इस अवसर पर हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

वहीं  मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरु की नगरी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर श्री हरमंदिर साहिब (श्री दरबार साहिब) में मत्था टेका और गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने लंगर घर जाकर आम आदमी की तरह संगत में बैठकर श्री गुरु का प्रसाद लिया। उन्होंने लंगर छकने के बाद लगभग 15 मिनट बरतन सेवा भी की। उनके साथ परिवहन राज्य मंत्री  असीम गोयल भी मौजूद रहे। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री को सरोपा व श्री दरबार साहिब का चित्र भेंट किया गया।

बाद में मुख्यमंत्री ने अमृतसर के निकट भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल राम तीर्थ मंदिर में भी दर्शन किए और भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंदिर कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा और भगवान वाल्मीकि जी का चित्र भेंट किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular