Friday, August 7, 2026
Homeदिल्लीChief Justice of India: जस्टिस संजीव खन्ना होंगे देश के नए चीफ...

Chief Justice of India: जस्टिस संजीव खन्ना होंगे देश के नए चीफ जस्टिस, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

Chief Justice of India:  देश के अगले चीफ जस्टिस जस्टिस संजीव खन्ना (Sanjeev Khanna) होंगे। वे 11 नवंबर को पद संभालेंगे। इसी के साथ वे देश के 51वें चीफ जस्टिस होंगे। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसका ऐलान किया है। वहीं चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ दो साल के कार्यकाल के बाद 10 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

कानून मंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
इसको लेकर कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए माननीय राष्ट्रपति ने भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद 11 नवंबर 2024 से प्रभावी रूप से भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular