Tuesday, November 10, 2026
Homeदेशसिरसा में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, तीन युवकों की...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, तीन युवकों की मौत

सिरसा जिले के गांव नहराना के पास  हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब भट्टू की तरफ से नाथूसरी चौपटा जा रही टियागो कार सड़क पर खड़ी तुड़े से भरी बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्राली से पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में संदीप पुत्र सूबे सिंह निवासी पीली मंदोरी और कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी ढाणी गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल नरेश पुत्र रणबीर निवासी किरतान (हिसार) को सिरसा नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने तीन युवकों की मौत की पुष्टि की है।

RELATED NEWS

Most Popular