Friday, May 3, 2024
Homeदेशचारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया हुई शुरु

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया हुई शुरु

- Advertisment -
- Advertisment -

Chardham Yatra 2023: अप्रैल महीने की 22 तारीख से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा (Chardham Yatra 2023) की शुरुआत हो रही है। चारधाम यात्रा पर आने वाले इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए 21 फरवरी सुबह 7 बजे से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल, केदारनाथ के 25 व बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे।

ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण (Chardham Yatra 2023)

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से पंजीकरण हो रहा है। अभी केवल  केदारनाथ और बदरीनाथ धामों के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। बाकी अन्य दो धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के लिए रजिस्ट्रेशन उस वक्त आरंभ किया जाएगा, जब इनके कपाट खुलने की तिथि तय हो जाएगी।

यात्रियों की संख्या सीमित 

भीडभाड़ से बचने के लिए यात्रियों की संख्या को सीमित रखा गया है। चारधाम यात्रा के फर्स्ट फेज में केदरानाथ धाम के दर्शन करने के लिए हर दिन  9000 और बदरीनाथ के लिए 10000 श्रद्धालुओं के ही रजिस्ट्रेशन ही किए जायेंगे। ऐसे तो  केदारनाथ और बदरीनाथ में यात्रियों की क्षमता क्रमशः 15000 और 18000 तय की गई है।

ऐसे करें पंजीकरण 

  • वेबसाइट:- registrationandtouristcare.uk.gov.in – registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद आप Register/Login पर जाकर नाम, पता, फोन नंबर समेत अन्य जानकारी देनी होगी… और इस तरह से आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

हरियाणा सहायक जिला अटॉर्नी के पदों पर निकली है बंपर भर्ती

https://garimatimes.in/hpsc-bharti-2023-bumper-recruitment-has-come-out-on-the-posts-of-haryana-assistant-district-attorney/

  • वाट्सएप नंबर 91-8394833833 (Yatra टाइप करें)-   आपको 8394833833 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको इस व्हाट्सएप नंबर पर yatra टाइप करके भेजना होगा। बहुत आसानी से आप यहां से पंजीकरण करवा सकते हैं।
  • टोल फ्री नंबर 0135-1364- ऑनलाइन वेबसाइट और व्हाट्सएप माध्यमों के अलावा चारधाम यात्रा के लिए एक टोल फ्री नंबर 01351364 भी जारी किया गया है। यहां पर भी संपर्क कर सकते हैं।
  • एप touristcareuttrakhand- आप touristcareuttarakhand ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां भी जानकारियां हासिल करके भी आसानी से चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular