Dwidwadash yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति समय-समय पर शुभ-अशुभ संयोग रचती है, जिनका सीधा असर राशियों पर पड़ता है। इसी क्रम में 13 जून 2026, शनिवार को चंद्रमा और बुध एक विशेष योग का निर्माण करेंगे।
इस दिन सुबह 09:24 बजे चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेगा और 15 जून की सुबह 08:40 बजे तक वहीं रहेगा। वहीं बुध अपनी स्वराशि मिथुन में स्थित रहेगा। इन दोनों ग्रहों की स्थिति से कुछ घंटों के लिए द्विद्वादश योग बनेगा।
द्विद्वादश योग क्या है?
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार जब दो ग्रह एक-दूसरे से दूसरे और बारहवें भाव में होते हैं, तब द्विद्वादश योग बनता है। 13 जून को बुध चंद्रमा से दूसरे भाव में और चंद्रमा बुध से बारहवें भाव में होगा। यही स्थिति इस शक्तिशाली योग को जन्म देगी।
किन राशियों को मिलेगा लाभ?
वृषभ राशि
इस योग से वृषभ जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी और धन लाभ के नए अवसर खुलेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह योग करियर और आर्थिक मामलों में बेहद शुभ रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा, पदोन्नति की संभावना रहेगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा।
कन्या राशि
कन्या जातकों को नौकरी बदलने या बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, सोच में सकारात्मकता आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

