Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में आपसी रंजिश के चले बढ़ रहे मारपीट के मामले, एक...

रोहतक में आपसी रंजिश के चले बढ़ रहे मारपीट के मामले, एक ही दिन में तीन वारदाते आई सामने

- Advertisment -

महम की काठमंडी में बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। एक दिन पहले जाट कॉलेज के एक छात्र को गांव मायना के पास गोली मार दी थी।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में आपसी रंजिशे भयानक रूप ले रही है। कहीं गोलियां चल रही हैं तो कहीं हत्या जैसी वारदातें हो रही हैं। लगातार मारपीट के मामले भी इसी वजह से बढ़ रहे हैं। अब एक ही दिन में तीन वारदाते सामने आई हैं। तीनों में से दो मामले शिवाजी कलोनी थाने के हैं। समझौते की बात कहकर एक युवक को ले गए आरोपियों ने दुकान में बंधक बनाकर पीटा। वहीँ महम की काठमंडी में बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। एक दिन पहले जाट कॉलेज के एक छात्र को गांव मायना के पास गोली मार दी थी।

समझौते की कह घर से ले गए युवक को बंधक बना पीटा

पहले मामले में जनता कॉलोनी के मदनलाल ने बताया कि वह बिजली की दुकान करता है। सुबह करीब 10 बजे यशपाल व गौरव गली में खड़े थे और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। कुछ देर बाद दोनों घर में घुस आए और हमला कर दिया। तभी आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़ित ने बताया कि वह थाना ​शिवाजी कॉलोनी में शिकायत देकर घर पहुंचा तो आरोपी अपने 6-7 अन्य साथियों के साथ घर पर आए। समझौता करने की बात कहकर वह अपने ऑफिस ले गए। यहां करीब आधा घंटे तक मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

बाइक सवार युवकों ने युवक को डंडों से पीटा

क्षेत्र के काठमंडी में बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा होने पर युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने काठमंडी निवासी सुनील की शिकायत पर बंटी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुनील उर्फ सोनू पुत्र सुरजमल ने बताया कि वह अपनी गली में घूम रहा था। 2 बाइकों पर 6 युवक आए। जिन्होंने उसका रास्ता रोक लिया। उसने रास्ता रोकने का कारण पूछा तो उन्होंने हाथों में लिए हुए लाठी -डंडों से उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने एक आरोपी बंटी गांव बडेसरा को पहचान लिया। घायल हालत में उसे सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसे 8 जगह चोटें लगी हैं। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

जाट कॉलेज के छात्र को मारी गोली

तीसरा मामला एक दिन पहले का है। जाट कॉलेज में छात्र संगठन से जुड़े के छात्र को गांव मायना के पास बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी है। गंभीर हालत में छात्र को शीला बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाल दी है लेकिन अभी भी उसकी हालत गंभीर बनाई हुई है। छात्र के बेहोशी में होने के कारण पुलिस बयान भी दर्ज नहीं कर पाई है। घायल की पहचान रोहतक के गांव शिमली निवासी 21 वर्षीय केशव के रूप में हुई है। उसकी छाती में गोली लगी है। वह जाट कॉलेज में छात्र संगठन से जुड़ा हुआ है। केशव कॉलेज में प्रधान पद की दावेदारी जता रहा था। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इसी रंजिश में दूसरे गुट ने उसे गोली मारी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular