Sunday, May 12, 2024
Homeहरियाणारोहतकदुष्कर्मी राम रहीम जैसा मामला रोहतक में, नामी बाबा पर महिला ने...

दुष्कर्मी राम रहीम जैसा मामला रोहतक में, नामी बाबा पर महिला ने लगाए रेप के आरोप, पढ़े हैरान कर देने वाला मामला

- Advertisment -

वह बाबा के पास रहकर सेवा करने लगी जिसमें गऊ सेवा, साफ-सफाई, खाना बनाना और अन्य तरह के कई कामों में अपनी सेवाए देती थी। आश्रम में वह यह सेवाएं पिछले करीब 15-20 साल लगातार दे रही थी। इसी बीच शुरू से ही बालकनाथ ने उसे डरा-धमकाकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।

- Advertisment -

रोहतक। दुष्कर्मी डेरा सच्चा सौदा के संचालक राम रहीम जैसा एक मामला रोहतक में सामने आया है। रोहतक के नामी मठाधीश पर उनकी ही एक सेवादार महिला ने रेप के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस को बताया है कि बाबा ने उससे पिछले 15-20 साल से लगातार डरा धमका कर जबरदस्ती बलात्कार, अप्राकृतिक सम्बंध व यौन शोषण किया है।

महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह रोहतक की एक कालोनी की रहने वाली है। उसका पति शराब पीने का आदि है। वह अपने पति की शराब की लत छुड़वाने के लिए जीन्द रोड स्थित कबीर कालोनी में बाबा बालकनाथ के पास गई थी। वहां का माहौल देख वह उनकी समर्थक बन गई और उनकी सेवा में लग गई। इसके बाद वह बाबा के पास रहकर सेवा करने लगी जिसमें गऊ सेवा, साफ-सफाई, खाना बनाना और अन्य तरह के कई कामों में अपनी सेवाए देती थी। आश्रम में वह यह सेवाएं पिछले करीब 15-20 साल लगातार दे रही थी। इसी बीच शुरू से ही बालकनाथ ने उसे डरा-धमकाकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।

महिला का कहना है बालकनाथ ने जबरदस्ती कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। वह विरोध करती तो आरोपी धमकी देते कि अगर किसी को बताया तो जान से मर देंगे। कभी कहते कि उसको किसी शराबी ट्रक ड्राईवर के ट्रक में बैठा देंगे और वो भी उससे दुष्कर्म करेगा फिर वही ड्राइवर अज्ञात स्थान पर ले जायेगा और जान से मारकर फेंक देगा। वह धमकी देता था कि किसी को पता भी नही चलेगा कि उसके साथ क्या हुआ है।

महिला का कहना है कि बालकनाथ एक सन्दिध चरित्र का व्यक्ति है। वह महिला के अलावा भी कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखता है और उनका भी दुष्कर्म का शिकार बना चुका हैं। कोई भी विरोध करती है तो उसे जान से मारने की धमकिया देता है। वह कहता है कि अगर दुष्कर्म के बारे में किसी बताया तो उसे जान से मारकर इसी स्थान के अन्दर दफन कर देगा और किसी को पता भी नहीं चलेगा।

इस तरह बालकनाथ ने उसे डरा-धमका कर उसका 15- 20 साल लगातार बलात्कार व आप्राकृतिक सैक्स तथा यौन शोषण किया है। वह आश्रम में आने वाली अन्य महिलाओं पर भी गंदी नजर रखता है। उनको भी अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए तरह-तरह के झूठे षडयन्त्र रचकर उनको अपने जाल में फंसाने की कोशिश करता है। बालकनाथ अपनी यौन इच्छापूर्ति के लिए नई-नई महिलाओं बुलाता है। महिला का कहना है कि करीब 8 माह पहले वह बालकनाथ के चंगुल से छुड़ाकर अपने घर आ गई। वह उस समय इस घटना से वह काफी डरी हुई थी और वह मानसिक व शारीरिक रूप से सदमे में रह रही थी। इन 8 माह के दौरान उसने महिला से कई बार फोन किया और उसे मिलने के लिए आने को बोला। तथा मैंने हर बार मना दिया।

महिला का कहना है कि बालकनाथ ने अपने कमरे के नीचे बेसमेंट कमरे बनाये हुए हैं जहाँ वह महिलाओं को छुपा देता है। जब किसी महिला के परिजन उसे वापिस ले जाने या उसके बारे पूछने आते है तो वह उन महिलाओं को बेंसमेंट वाले कमरे बंधक बनाकर छुपा देता है। वह महिलाओं को उनके परिजनों से मिलने तक नही देता है। महिला का कहना है कि इसी तरह बालकनाथ ने उस के साथ भी किया था। लेकिन करीब 15-20 दिन पहले बालकनाथ ने उसे फोन किया और अपने पास आने का दबाव बनाया। उसने कहा कि अगर आज वह उसके पास नही आई तो उसके घर पर ही मरवा देगा।

महिला का कहना है कि आरोप बाबा की इन बातों से डरकर जब वह उसके पास गई तो बालकनाथ ने उसके छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती शारीरिक सम्बंध बनाने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो बालकनाथ व उसकी एक सेविका ने उसे लाठी-डड़ो से बुरी तरह मारा-पीटा और इस मारपीट में मेरे हाथ-पैरो पर और अंदरूनी चोटे आई। बालकनाथ से उसे जान-माल व इज्जत हानि का खतरा है। इस वजह से वह पुलिस को शिकायत करने की हिम्मत जुटा पाई है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने IPC की 323, 34, 376(2)(n), 377 और 506 की धाराएं लगाई है।

वही बालकनाथ का कहना है कि महिला मनघड़ंत आरोप लगा रही है। वह जमीन हड़पना चाहती है इस वजह से वह दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप लगा रही है। उसके द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। वह काफी समय से ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। वह कुछ समय पहले भी इस तरह के आरोप लगा चुकी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular