Sunday, May 12, 2024
Homeस्वास्थ्यप्रेग्‍नेंसी में आसानी से नहीं पता चलती खून की कमी, कारण जानकर...

प्रेग्‍नेंसी में आसानी से नहीं पता चलती खून की कमी, कारण जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

- Advertisment -
- Advertisment -

स्वास्थ्य। प्रेग्‍नेंसी में एनीमिया होना एक आम बात है और इसकी वजह से गर्भ में पल रहे शिशु के साथ-साथ मां को भी कई तरह की समस्‍याएं हो सकती हैं। कई बार तो एनीमिया का पता तक नहीं चल पाता है। हो सकता है कि प्रेग्‍नेंसी में मध्‍यम एनीमिया का कोई लक्षण दिखाई न दे या इसके लक्षणों को आप नजरअंदाज कर दें। एनीमिया की वजह से प्रेग्‍नेंसी में बदलाव आ सकते हैं।

एनीमिया के सामान्य लक्षण

लेकिन गर्भावस्था में एनीमिया होना एक आम चिंता का विषय है और इसका मां और विकासशील भ्रूण दोनों पर ही गहरा प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, कभी-कभी कई कारणों से इसका पता नहीं चल पाता है। गर्भावस्था में हल्के से मध्यम एनीमिया में ऐसा हो सकता है कि कोई लक्षण दिखाई न दे। थकान, कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ एनीमिया के सामान्य लक्षण हैं, लेकिन इन्हें गर्भावस्था के सामान्य परिवर्तनों के लिए भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

हल्का एनीमिया गर्भावस्था का सामान्य हिस्सा

गर्भावस्था के दौरान होने वाले कई शारीरिक बदलाव, जैसे कि खून की मात्रा बढ़ने से लाल रक्त कोशिकाएं कमजोर हो सकती हैं। इसमें हीमोग्लोबिन का स्तर नॉर्मल लेवल से भी कम हो सकता है। इससे लोगों को लग सकता है कि हल्का एनीमिया गर्भावस्था का एक सामान्य हिस्सा है। गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट से डॉ. राहुल भार्गव ने बताया कि कुछ मामलों में, गर्भावस्था के दौरान एनीमिया की नियमित जांच नहीं हो पाती है। यह संसाधन की कमी या गर्भावस्था में एनीमिया और प्रभाव के बारे में डॉक्‍टरों को कम जानकारी और जागरूकता की वजह से हो सकता है।

एनीमिया का इलाज न हो पाना

एनीमिया के निदान के मानदंड अलग-अलग हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं के बीच प्रसव पूर्व देखभाल की पहुंच और आवृत्ति अलग-अलग हो सकती है। जो लोग नियमित जांच नहीं कराते हैं वे एनीमिया की जांच और इसका पता लगाने में चूक सकते हैं। यदि प्रेग्‍नेंसी में ठीक तरह से देखभाल न की जाए, सामाजिक आर्थिक स्थिति, भौगोलिक स्थिति और व्यक्तिगत परिस्थितियों सहित विभिन्न कारकों की वजह से औरतों को एनीमिया हो सकता है और इसका पता न चल पाने का कारण भी यही हो सकता है।

आयरन सप्‍लीमेंट का डर

कुछ गर्भवती महिलाएं और स्वास्थ्य सेवा प्रदाता आयरन सप्‍लीमेंट के संभावित दुष्प्रभावों, जैसे कब्ज और मतली की वजह से एनीमिया का इलाज करने में झिझक सकते हैं। इसकी वजह से प्रेग्‍नेंसी में समय पर एनीमिया का इलाज करने में चूक हो सकती है और कई बार तो इसका पता तक नहीं चल पाता है। डॉक्टर्स के अनुसार पोषण के जरिए प्रेग्‍नेंसी में एनीमिया को ठीक किया जा सकता है। अगर आप कंसीव करने की सोच रही हैं, तो आपको अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए जिसमें आयरन की मात्रा अधिक हो। इसमें गहरे रंग की हरी पत्‍तेदार सब्जियां, रेड मीट, फोर्टिफाउड सीरियल, अंडे और मूंगफली शामिल हैं। इससे शरीर में आयरन की आपूर्ति ठीक तरह से हो पाती है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular