Saturday, April 27, 2024
Homeहरियाणामुख्यमंत्री मनोहर लाल का दावा 2024 में हरियाणा लोकसभा की 10 सीटों...

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दावा 2024 में हरियाणा लोकसभा की 10 सीटों पर करेंगे जीत हासिल

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया कि साल 2019 की तरह बीजेपी 2024 में भी राज्य लोकसभा की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी। बीजेपी ने इस दिशा में काम करना शुरु कर दिया है। बीजेपी ने पार्लियामेंट स्तर की रैलियां शुरू कर दी है।  इसी कड़ी में 29  जनवरी को सोनीपत के गोहाना में रैली होने वाली है। इस रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे। उनके बाद अन्य केंद्रीय मंत्रियों की भी हरियाणा में रैलियां होंगी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को नयी दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।  अगले साल यानी 2024 में लोकसभा के चुनाव हैं। इन सभी पर बैठक में चर्चा हुई है। बैठक में जी-20 के कार्यक्रमों की भी रणनीति तय की गई। गुरुग्राम में जी-20 की कुछ बैठकें होने वाली हैं। इसके लिए की गई तैयारियों की जानकारी बैठक में दी गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके कार्यकाल को सराहा है। सामाजिक और आर्थिक प्रस्ताव के नाते भी जो बदलाव हुए हैं, उनका भी लेखा-जेखा बैठक में रखा गया ताकि इसे जनता के बीच लाया जा सके। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने  बताया कि अप्रैल में प्रधानमंत्री का 100वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम आने वाला है। भारत को विश्व गुरु कैसे बनाया जाए, इस पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया।  साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी दो तिहाई के आंकड़े को पार करेगी। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा लोकसभा की 10 सीटों में से 10 सीटों को जीतेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमने हमेशा अंत्योदय पर फोकस किया है। परिवार पहचान-पत्र से सारी जानकारियां आ गई हैं। जिनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है, उनके अपने आप बीपीएल के राशन कार्ड बने हैं। कुछ लोगों की कुछ शिकायतें आई हैं, हम उनको जल्द दूर करेंगे। जब पहली बार पहचान पत्र बना तो कुछ गलतियां लोगों ने भी की। कुछ हमारे लोगों से भी हुई। गलतियों को ठीक कर रहे हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular