Thursday, April 17, 2025
Homeदिल्लीDelhi Elections: चुनावी रण में उतरे शिवराज सिंह चौहान, AAP पर साधा...

Delhi Elections: चुनावी रण में उतरे शिवराज सिंह चौहान, AAP पर साधा निशाना, कहा- 8 फरवरी दिल्ली केजरीवाल से फ्री

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार (26 जनवरी) को मुंडका में एक चुनावी रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने पिछले 10 साल में दिल्ली को दिया क्या है। दिल्ली को 10 साल में सिर्फ तीन चीजें मिली हैं, धूल, धुआं और धोखा। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को तो धोखा दिया ही, यमुना मैया को भी धोखा दे दिया। आज करोड़ों लोग प्रयागराज संगम में डुबकी लगा रहे हैं, लेकिन क्या केजरीवाल यमुना में डुबकी लगा सकते हैं। दिल्ली देश का मान सम्मान है, लेकिन केजरीवाल ने दिल्ली को तबाह कर दिया।

‘8 फरवरी दिल्ली केजरीवाल से फ्री’

शिवराज सिंह चौहान ने ये भी कहा, ‘आप’ वालों को जमीन दिखा दीजिए, दिल्ली में कमल खिला दीजिए। हमें दिल्ली को विकास की तरफ लेकर जाना है। केजरीवाल लोगों को साफ पानी भले ही न दे पाए, लेकिन शराब की नदियां बहा दी। अब दिल्ली को केजरीवाल से फ्री कर दो। 10 साल बहुत बर्दाश्त कर लिया बहुत झेल लिया बस अब और नहीं। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी दिल्ली केजरीवाल से फ्री।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular