Sunday, January 26, 2025
Homeवायरल खबरBihar Begusarai wedding :शराबी दूल्हा बना मुसीबत, दुल्हन ने कर दिया इनकार,...

Bihar Begusarai wedding :शराबी दूल्हा बना मुसीबत, दुल्हन ने कर दिया इनकार, बारातियों को बनाया बंधक

Bihar Begusarai wedding : बिहार के बेगूसराय जिले के काजी रसलपुर गांव में एक अनोखा मामला सामने आया। शादी के दौरान दूल्हे के नशे में होने का खुलासा हुआ, जिससे दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, दुल्हन पक्ष ने दहेज में दी गई रकम वापस मांगते हुए पूरी बारात को बंधक बना लिया। यह घटना राज्य की शराबबंदी पर भी सवाल खड़े कर रही है।

Bihar Begusarai wedding स्टेज पर गिरा नशे में धुत दूल्हा

शादी का जश्न चल रहा था, और सभी रीति-रिवाज निभाए जा रहे थे। दनियालपुर तेघरा से बारात गाजे-बाजे के साथ पहुंची। लेकिन जब दूल्हे राजा को देव स्थान में पूजा के लिए ले जाया गया, तो वह लड़खड़ाने लगे। जल्द ही यह चर्चा फैल गई कि दूल्हा शराब के नशे में है। जब परंपरागत परिछण के लिए महिलाएं पहुंचीं, तो दूल्हा स्टेज पर गिर पड़ा। इस घटना ने दुल्हन और उसके परिवार को बेहद नाराज कर दिया, और उन्होंने शादी से मना कर दिया।

Bihar Begusarai wedding परिजनों ने लौटाने को कहा दहेज का पैसा

दुल्हन पक्ष ने तुरंत बारात को बंधक बना लिया और दहेज में दिए गए उपहार और रकम की वापसी की मांग की। लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए कर्ज लिया था। इसलिए, उन्होंने दहेज की राशि लौटाए बिना बारात को वापस जाने देने से साफ इनकार कर दिया। यह विवाद रातभर चला, और लड़की के परिवार ने दूल्हे और उसके परिवार वालों को बंधक बनाकर रखा।

दूल्हे की सफाई

विवाद बढ़ता देख दूल्हे और उसके परिवार ने सफाई देना शुरू कर दिया। दूल्हे के परिजनों का कहना था कि उन्हें नहीं पता कि दूल्हे ने शराब कैसे पी। दूल्हे ने खुद आरोप लगाया

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular