Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणागोगामेड़ी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हरियाणा का रहने वाला है आरोपी फौजी,...

गोगामेड़ी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हरियाणा का रहने वाला है आरोपी फौजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisment -

जानकारी के अनुसार पुलिस नितिन फौजी को महेंद्रगढ़ ला रही है। वहीं, सुखदेव सिंह हत्याकांड के बाद महेंद्रगढ़ में लोगों ने विरोध जताते हुए गांव जड़वा में जाम लगा दिया है और सतनाली मार्केट को बंद कर दिया है।

- Advertisment -

जयपुर। कल शाम को हुए गोगामेड़ी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। दो हत्यारों की पहचान कर ली गई है जिसमे से एक हत्यारा हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के दौंगड़ा जाट गांव का निवासी है और सबसे बड़ी बात यह है कि वह एक फौजी है जो छुट्टी पर घर आया हुआ था। उसका नाम नितिन फौजी है और वह पांच साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। राजस्थान पुलिस ने करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में दोनों हत्यारे रोहित राठौर और नितिन फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस नितिन फौजी को महेंद्रगढ़ ला रही है। वहीं, सुखदेव सिंह हत्याकांड के बाद महेंद्रगढ़ में लोगों ने विरोध जताते हुए गांव जड़वा में जाम लगा दिया है और सतनाली मार्केट को बंद कर दिया है।

वही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में आज पूरे राजस्थान में करणी सेना के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हत्यारों को जल्दी पकड़ने और उन्हें फांसी दिए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने आगरा हाईवे को जाम कर दिया है। वे वाहनों को शहर के अंदर जाने नहीं दे रहे हैं। हत्याकांड को लेकर मुख्य सचिव ने हाई लेवल बैठक बुलाई है। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। जानकारी के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई के करीबी रोहित गोदारा पर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है। राजपूत समाज ने चेतावनी दी है कि अगर हत्यारों को जल्द पकड़ा नहीं जाएगा तो बड़ा आंदोलन होगा।

बताया जा रहा है कि कपड़ा कारोबारी नवीन शेखावत अपनी बुआ के बेटे की शादी का कार्ड देने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर आया था। इस दौरान नवीन अपने साथ रोहित राठौर और नितिन फौजी को भी लाया था। नवीन ने तीन दिन पहले ही 5 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एसयूवी कार किराए पर ली थी। जयपुर के ही मालवीय नगर स्थित एक एजेंसी से कार किराए पर ली गई थी। आरोपियों हत्याकांड को अंजाम देने के बाद कार गोगामेड़ी स्थित आवास पर छोड़ दी थी। सूत्र बताते हैं कि कार से शराब की बोतलें भी बरामद की गईं।

नितिन फौजी

गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल नितिन फौजी हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के दौंगड़ा जाट का रहने वाला है। वह चार-पांच साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। अलवर में नितिन की पोस्टिंग थी। वह नवंबर में छुट्टी पर घर आया था। नितिन फौजी के पिता ने कहा कि गत 6 नवंबर को वह छुट्टी आया था। इसके बाद 9 नवंबर को घर से महेंद्रगढ़ गाड़ी ठीक कराने की बात कहते हुए निकला था। उस के बाद नितिन का परिवार के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया है। नितिन बोल रहा था कि उसे उसे 10 नवंबर को ही वापस सेना में जाना था। अब उसे सीसीटीवी में गोलियां चलाते हुए देखा है। फिलहाल दोनों हत्यारे रोहित राठौर और नितिन फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।

नितिन की शादी राजस्थान के बहरोड़ में हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार नितिन बहुत ही सुलझा हुआ था इसलिए उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि नितिन ऐसा कर सकता है। 22 साल का नितिन दो भाइयों में से एक हैं और उसकी एक बहन है। नितिन का भाई विकास भी 19 जाट रेजिमेंट में तैनात है। सभी भाई- बहन शादीशुदा हैं। बताया गया कि 10 नवंबर को महेंद्रगढ़ के सदर में प्रताप उर्फ गोविंद शर्मा के अपहरण का प्रयास किया गया था। लेकिन ग्रामीणों ने समय पर पुलिस को सूचित किया और फिर वाहन का पीछा कर अपहृत को मुक्त करा लिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कुलदीप राठी के साथ दो अन्य को गिरफ्तार किया गया था, जबकि नितिन फौजी भाग गया था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से ठीक पहले नितिन की ये आपराधिक पृष्ठभूमि है।

आरोपी रोहित राठौर और नितिन फौजी
आरोपी रोहित राठौर और नितिन फौजी

नितिन फौजी के सहपाठियों व ग्रामीणों ने बताया कि नितिन गांव में किसी भी प्रकार के विवादों में कभी नहीं रहा है। साथ ही क्षेत्र में भी नितिन का कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि वह स्वयं इस मामले से हैरान हैं। इतना शांत स्वभाव व गांव में किसी भी प्रकार के विवादों में नहीं रहने वाला लड़का अचानक इस प्रकार की वारदात में कैसे शामिल हो गया। उसके साथ दूसरा शूटर रोहित राठौर बताया जा रहा है। जो नागौर के मकराना का रहने वाला है।

राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि हमलावर बातचीत करने के बहाने गोगामेड़ी के घर में दाखिल हुए और कुछ देर बातचीत करने के बाद उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोगामेड़ी के गार्ड ने भी जवाबी गोली चलाई। मिश्रा ने बताया कि बाद में दोनों हमलावरों ने उनके साथ आये नवीन शेखावत को भी गोली मार दी। उनके मुताबिक इस वारदात में गोगामेड़ी और नवीन की मौत हो गई जबकि परिचित अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। गोगामेड़ी पर हमले का पूरा घटनाक्रम घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया।

गौरतलब है कि जयपुर में मंगलवार को दो हमलावरों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसकर उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस के अनुसार गोली लगने से घायल गोगामेड़ी की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना के दौरान हमलावरों ने अपने साथ आए नवीन शेखावत को भी गोली मार दी और घर में मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular