Monday, May 13, 2024
Homeहरियाणारोहतकहरियाणा में बड़ा फेर बदल, रोहतक के नए SP बने हिमांशु गर्ग,...

हरियाणा में बड़ा फेर बदल, रोहतक के नए SP बने हिमांशु गर्ग, बुधवार को संभालेंगे चार्ज, इनका भी हुआ तबादला

- Advertisment -

मैपिंग कर चेन स्नेचिंग रोकने वाले हिमांश गर्ग अब रोहतक के एसपी बन गए हैं। इसके अलावा महम ASP IPS हेमेंद्र मीणा का भी तबादला हुआ है और अब वे फरीदाबाद में बतौर DCP हेड क्वाटर्स तैनात हुए हैं। ASP कृष्ण कुमार लोहचब का भी रोहतक से सुनारिया में तबादला हो गया है। अब धारणा यादव को बतौर ASP रोहतक तैनात किया गया है।

- Advertisment -

रोहतक। हरियाणा में बड़े स्तर पर पुलिस के अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से सूबे के 33 IPS अधिकारियों के साथ 15 HPS पुलिस अधिकारियों को बदला गया है। इनमें 12 जिलों के SP भी शामिल हैं। इनमें हिसार, पानीपत और रोहतक के SP भी शामिल हैं। सरकार की ओर से 2023 में अब तक का यह सबसे बड़ा पुलिस फेरबदल है।

हरियाणा में पुलिस विभाग में हुए फेरबदल में रोहतक के कई अधिकारियों का तबादला हुआ है। जिसमें रोहतक जिले के तीन पुलिस मुख्य अधिकारियों को बदला गया है। जिले के एसपी उदय सिंह मीना का कल तबादला हो गया और अब वो सिरसा के नए SP बन गए हैं। उनकी जगह अब उनसे तीन साल सीनियर 2013 बैच के आइपीएस हिमांशु गर्ग रोहतक जिले की कमान संभालेंगे। पंचकुला हेडक्वार्टर से अटैच आइपीएस हिमांशु गर्ग अभी कुछ समय से नियुक्ति के इंतजार में थे। इससे पहले वर्ष 2016 में वो रोहतक में बतौर एएसपी कार्यरत रहे हैं।

बता दें छह साल पहले अपने ट्रेनी टाइम में हिमांशु गर्ग रोहतक में ही रहे हैं। उन्होंने चेन स्नेचरों पर रोकथाम लगाने के लिए सड़कों की मैपिंग कर योजना बनाई थी, ताकि चेन स्नेचिंग होने पर बदमाशों को तुरंत काबू किया जा सके। फिलहाल, पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच हिमांशु गर्ग को रोहतक का एसपी बनाया है। मंगलवार को महावीर जयंती के अवकाश के कारण हिमांशु गर्ग बुधवार को चार्ज ले सकते हैं। उनके सामने कई चुनौतियां भी पहले से ही खड़ी हुई हैं।

हालांकि, नए एसपी गर्ग रोहतक जिले के बारे में पहले से ही काफी जानकारी है। इसके अलावा, यह बात भी है कि पिछले दिनों से वह पुलिस हैडक्वार्टर से अटैच रहने के साथ ही सोनीपत से भी अटैच किए गए थे। उनकी तैनाती से अपराध में कमी आने की उम्मीद की जा रही है। रोहतक में काम करते हुए कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

वहीं जिले में तैनात महम एएसपी रहे आईपीएस हिमेंद्र मीना को फरीदाबाद एसीपी लगाया गया है। जबकि एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब को पीटीसी सुनारिया का एसपी लगाया गया है। वहीं कांग्रेस शासनकाल में रोहतक शहर में एक प्रदर्शन के दौरान भाजपा की तत्कालीन महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्मृति ईरानी के साथ झड़प से चर्चा में रहीं एचपीएस धारणा यादव को रोहतक का एएसपी बनाया गया है। एचसीएच धारणा यादव रोहतक में डीएसपी रह चुकी हैं। अब उनका तबादला पंचकूला स्थित मुख्यालय से रोहतक में एडिशनल एसपी के तौर पर किया गया है। पंचकुला हेडक्वार्टर से अटैच एचपीएस धारणा यादव भी नियुक्ति की प्रतीक्षा में थीं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular