Tuesday, October 7, 2025
Homeदिल्लीहरियाणा में बीजेपी को फिर बड़ा झटका, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज कांग्रेस...

हरियाणा में बीजेपी को फिर बड़ा झटका, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में शामिल

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कंबोज शुक्रवार को भूपिंदर हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ​​​वह भाजपा द्वारा टिकट कटने से नाराज थे।जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

कांग्रेस जॉइन करने के बाद कर्ण देव कंबोज ने कहा, ‘जो बीजेपी में राजनीति में सेवा के लिए आए थे वो अब बीजेपी से किनारा कर रहे हैं। मैंने खून पसीने से पार्टी को सींचा है, लेकिन पार्टी ने ऐसे गद्दार व्यक्ति को टिकट दिया है, जिस पर कई आपराधिक मुकदमे कोर्ट में चल रहे हैंl’

RELATED NEWS

Most Popular