Saturday, May 18, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवकिसानों का बड़ा ऐलान! छह मार्च को दिल्ली कूच करेंगे, 10 मार्च...

किसानों का बड़ा ऐलान! छह मार्च को दिल्ली कूच करेंगे, 10 मार्च को रोकेंगे रेल, टेंशन में हरियाणा के व्यापारी

- Advertisment -

किसान नेताओं ने कहा कि देशभर से किसान आएंगे और पंजाब वाले शंभू-खनौरी बॉर्डर पर ही बैठेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने 14 मार्च को दिल्ली कूच का ऐलान किया। कहा कि वे ट्रैक्टर लेकर नहीं जाएंगे।

- Advertisment -

सोनीपत। किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। किसानों ने निर्णय लिया है कि किसान आंदोलन जारी रहेगा और 6 मार्च को दिल्ली कूच किया जाएगा। हालांकि पंजाब के किसान वहीं डटे रहेंगे, जबकि अन्य प्रदेशों से आने वाले किसान दिल्ली कूच करेंगे। साथ ही 10 मार्च को देशभर में चार घंटे के लिए रेल रोको अभियान चलाने का भी निर्णय लिया है। जिससे एक बार फिर से कुंडली-सिंघु बॉर्डर को सील किए जाने की आशंका बढ़ गई है।

किसानों के दिल्ली कूच के निर्णय से कुंडली-सिंघु बार्डर के आसपास के लोगों, उद्योगपतियों व वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है। वहीं बॉर्डर के दोनों तरफ के सर्विस रोड को फिर से बंद करने की भी आशंका बढ़ गई है। ऐसा होता है तो दिल्ली से एक बार फिर संपर्क कट जाएगा। जिससे लोगों के काम धंधों के साथ ही कारोबार ठप हो जाएगा। फिलहाल सर्विस रोड खुला है, लेकिन वाहन चालकों को लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है। जिससे दिल्ली तक का सफर तय करने में एक से डेढ़ घंटा अधिक लग रहा है।

पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक के नेता पंधेर ने कहा कि 6 मार्च को हरियाणा-पंजाब को छोड़कर दूसरे राज्यों के किसान अपने-अपने तरीके से दिल्ली पहुंचे। चाहे वे ट्रेन से आएं या फिर पैदल। सरकार कहती है कि किसान ट्रेन-बस से दिल्ली पहुंच सकते हैं, जबकि दिल्ली जा रहे बिहार-कर्नाटक के किसानों को पुलिस ने ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। 6 मार्च के कूच से साफ हो जाएगा कि सरकार किसानों को बिना ट्रैक्टर ट्रॉली के भी दिल्ली आने देना चाहती है या नहीं।

पंधेर ने कहा कि आज तक इतिहास में कभी आंदोलन में ड्रोन का इस्तेमाल नहीं किया गया। सरकार ने बाहर से ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले दागे। हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर सरकार ने पाकिस्तान और चीन बॉर्डर बना दिए। उन बॉर्डरों पर तार होती हैं, लेकिन सरकार ने पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर दीवारें ही खड़ी कर दीं। भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन बॉर्डर पर भी कानून होते हैं, लेकिन हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर पर कोई कानून नहीं है। केंद्र सरकार ने 70 हजार फोर्स का इस्तेमाल किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, किसान शुभकरण की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके सिर में धातु के कुछ टुकड़े मिले हैं। पंजाब पुलिस ने यह रिपोर्ट हरियाणा पुलिस को भेजी है। पंजाब पुलिस ने धातु को जांच के लिए एक्सपर्ट को भेज दिया है। जिसके जरिए पुष्टि की जाएगी कि यह गोली के हैं या किसी दूसरी वस्तु के। कुछ पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि रबर की गोलियों के पीछे भी धातु लगा होता है। ऐसा भी हो सकता है कि हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर रबर की गोलियां चलाई हों और वही शुभकरण के सिर में लगी हों।

संयुक्त किसान मोर्चा ने 14 मार्च को दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। बैठक के बाद किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि वे ट्रैक्टर लेकर नहीं जाएंगे। किसान बसों और ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचेंगे। जहां रामलीला मैदान पर किसान महापंचायत की जाएगी। वहीँ सभा के दौरान किसानों ने उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट से अजय मिश्रा टेनी को दोबारा बीजेपी से टिकट मिलने का विरोध जताया। सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि टेनी को टिकट देकर देश के किसान-मजदूर का अपमान किया गया है। किसान मजदूर मोर्चा इसकी निंदा करता है। देश के 140 करोड़ लोग इसके लिए बीजेपी को जरूर सबक सिखाएंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular