Monday, May 13, 2024
Homeदेशकरोड़ों की सपंत्ति के मालिक हैं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, पत्नी...

करोड़ों की सपंत्ति के मालिक हैं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, पत्नी न्यूज नेटवर्क कंपनी की डायेक्टर

- Advertisment -
- Advertisment -

Bhim Army Chief: दलितों के नेता और साथ ही साथ आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष (Bhim Army Chief) चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) पर बीते दिनों दिनदहाड़े जानलेवा हमला हुआ। सहारनपुर जिले में उनकी कार पर हथियारबंद लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जानलेवा हमला उस वक्त हुआ जब चंद्रशेखर आजाद अपने एक समर्थक के घर जा रहे थे। हमले के वक्त चंद्रशेखर आजाद और उनके भाई सहित 5 लोग शामिल थे। इनमें से चंद्रशेखर आजाद को एक गोली छू कर चली गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं भीम आर्मी चीफ (Bhim Army Chief) 

इस हमले के बाद एक बार फिर से आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद सुर्खियों में आ गए हैं। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर चंद्रशेखर आजाद कितनी संपत्ति के मालिक हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में दाखिल चुनाव हलफनामे के मुताबिक चंद्रशेखर आजाद की पत्नी और उनके परिवार के नाम पर 44 लाख रुपए की संपत्ति है।  उनकी पत्नी वंदना कुमारी सीए न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड की डॉयेक्टर है जो कि खुद चंद्रशेखर आजाद की कंपनी है।

चंद्रशेखर आजाद पर कई मामले दर्ज 

आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद सहारनपुर (Saharanpur) जिले के छुटमलपुर (Chhutamalpur) के पास मौजूद घड़कोली (Ghadkoli) गांव के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 में चंद्रशेखर एलएलबी (LLB) की पढ़ाई कर चुके हैं। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई हेमवती नंदन बहुगुणा (Hemvati nand Bahuguna) गढ़वाल विश्वविद्यालय से की है। चंद्रशेखर ने वर्ष 2015 में भीम आर्मी एकता नाम का एक समूह बनाया था। भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद दलित समाज की आवाजों को उठाने का काम करते हैं। उनके ऊपर गाजियाबाद, सेंट्रल दिल्ली, साउथ ईस्ट, हाथरस, अलीगढ़, आजमगढ़ और लखनऊ में एक-एक तथा मुजफ्फरनगर में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, सरकारी संपत्ति को नुकसान, बलवा की साजिश, घर में घुसकर धमकी देने जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- GST लागू होने के 6 सालों के बाद भी करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular