Monday, May 6, 2024
Homeदुनियासावधान बाजार में बिक रहा है नकली लहसुन, ऐसे करें पहचान

सावधान बाजार में बिक रहा है नकली लहसुन, ऐसे करें पहचान

- Advertisment -
- Advertisment -

हाल ही में आपके घर में इस्तेमाल होने वाला लहसुन को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अगर आपको पता चलें कि आपकी किचन में रखा लहसुन असली नहीं बल्कि नकली लहसुन तो कैसे महसूस होगा। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें चीन के ‘नकली लहसुन’ को लेकर खुलासा किया गया था।

नाली के पानी से सींचा जाता है नकली लहसुन 

अमेरिका के एक सीनेटर ने दावा किया है कि नकली सामान निर्यात करने में महारत हासिल कर चुका चीन अब भारत के बाजारों में नकली लहसुन भेज रहा है। बाजार में बिकने वाला ये नकली लहसुन भारत के कई घरों में खाया जा रहा है। ये दिखने में बहुत ही सफेद और खूबसूरत होते हैं। लेकिन स्वास्थ्य के लिए उतना ही खतरनाक है। इस लहसुन को नाली के पानी से सींचा जाता है। जिससे इसे लीड और अन्य मेटल के माध्यम से जल्द तैयार किया जा सके। जबकि इसकी सफेदी बढ़ाने के लिए क्लोरीन से ब्लीच किया जाता है।

अमेरिकी सीनेटर ने जांच की मांग की 

एक अमेरिकी सीनेटर ने चीन से लहसुन आयात के राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव की सरकारी जांच की मांग की है। रिपब्लिकन सीनेटर रिक स्कॉट ने वाणिज्य सचिव को पत्र लिखकर अस्वच्छ उत्पादन विधियों का हवाला देते हुए ये दावा किया है कि चीनी लहसुन असुरक्षित है। अमेरिका ने चीन पर लागत से कम कीमत पर लहसुन को बाजार में “डंप” करने का आरोप लगाया है।

बिना दाग वाला लहसुन ना खरीदें 

यदि आप इस चीनी नकली लहसुन से बचना चाहते हैं तो इसकी पहचान आसानी से कर सकते हैं। बाजार में बिक रहे नकली लहसुन सफेद होते हैं। इनमें कोई दाग-धब्बे नजर नहीं आयेंगे। इनकी पहचान करने के लिए आप लहसुन को पलट कर देखें। यदि इसके निचले हिस्से में दाग नजर आ रहे हैं तो इसका मतलब है कि ये असली हैं। अगर ये पीछे बिल्कुल सफेद हैं तो वे चीनी जहरीला नकली लहसुन है। इसे ना खरीदें।

ये भी पढ़ें- दिल्ली, हरियाणा, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए मौसम अपडेट

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular