Sunday, May 5, 2024
Homeदेशअक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, जल्द निपटा लें काम

अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, जल्द निपटा लें काम

- Advertisment -
- Advertisment -

Bank Holiday: आने वाले महीने यानि की अक्टूबर में कई त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में त्योहारों के इस मौसम में बैंकों में छुट्टियां भी बंपर पड़ने वाली है। छुट्टियों के कारण ग्राहकों को बैंक संबंधी कामों को करने में परेशानियां आने वाली है। यदि आपको भी बैंक से जुड़े कुछ काम हैं तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, भी सार्वजनिक अवकाशों पर बैंक बंद रहेंगे और विशेष राज्य के आधार पर कुछ क्षेत्रीय अवकाश होंगे। क्षेत्रीय अवकाश राज्य सरकार द्वारा तय किए जाते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, आने वाले महीने में कुल 16 दिन छुट्टियां रहेंगी। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। दरअसल, अक्टूबर माह में 5 रविवार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार की बैंक में छुट्टी होती है।

अक्टूबर में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद (Bank Holiday)

2 अक्टूबर 2023, सोमवार, महात्मा गांधी जयंती
14 अक्टूबर 2023, शनिवार, महालया
18 अक्टूबर 2023, बुधवार, कटि बिहु
21 अक्टूबर 2023, शनिवार, दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
23 अक्टूबर 2023, सोमवार, दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी

ये भी पढ़ें- कनाडा में हिंदुओं को धमकाने के बाद ट्रूडो सरकार का बड़ा ऐलान

24 अक्टूबर 2023, मंगलवार, दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा
25 अक्टूबर 2023, बुधवार, दुर्गा पूजा (दसईं)
26 अक्टूबर 2023, गुरुवार, दुर्गा पूजा (दसईं)/परिग्रहण दिवस
27 अक्टूबर 2023, शुक्रवार, दुर्गा पूजा (दसईं)
28 अक्टूबर 2023, शनिवार, लक्ष्मी पूजा
31 अक्टूबर 2023, मंगलवार, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular