Friday, October 4, 2024
Homeहरियाणाअम्बालाAssembly Election Updates : 90 सीटों पर 2,03,54,350 मतदाता 1031 उम्मीदवारों...

Assembly Election Updates : 90 सीटों पर 2,03,54,350 मतदाता 1031 उम्मीदवारों की तय करेंगे किस्मत…

Assembly Election Updates : हरियाणा में 90 सीटों पर गुरुवार शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अब पांच अक्टूबर को जनता 1,031 उम्मीदवार  के भाग्य का फैसला करेगी।

का हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंकज अग्रवाल ने बताया कि अगामी 5 अक्तूबर को होने वाले 15वीं हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव-2024 में प्रदेश के 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहें है और मतदान के लिए 20,632 पोलिंग बूथ बनाएं गए है। प्रदेश में 5 अक्तूबर को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा।

 पंकज अग्रवाल ने बताया कि 2,03,54,350 मतदाताओं में 1,07,75,957 पुरूष, 95,77,926 महिलाएं और थर्ड जेंडर 467 मतदाता है। 18 से 19 आयु वर्ग के 5,24,514 युवा मतदाता है। इसी प्रकार, 1,49,142 दिव्यांग मतदाता है। जिसमें से 93,545 पुरुष व 55,591 महिला व 6 थर्ड जेंडर मतदाता है।

उन्होंने बताया 85 वर्ष से अधिक आयु के 2,31,093 मतदाता हैं। जिसमें से 89,940 पुरुष व 1,41,153 महिला मतदाता है। इसके अलावा, 100 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाताओं की संख्या 8,821 है। जिसमें से 3,283 पुरुष व 5,538 महिला मतदाता है। इसके अतिरिक्त, 1,09,217 सर्विस मतदाता है। जिसमें से 1,04,426 पुरुष व 4791 महिला मतदाता है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आम चुनाव के लिए कुल 1031 उम्मीदवार है। जिसमें से 930 पुरूष व 101 महिलाएं उम्मीदवार चुनाव लड रही है। कुल उम्मीदवारों में से 464 निर्दलीय उम्मीदवार है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular