Thursday, September 10, 2026
Homeदिल्लीहरियाणा कांग्रेस ने BJP उम्मीदवार असीम गोयल के खिलाफ इलेक्शन कमीशन को...

हरियाणा कांग्रेस ने BJP उम्मीदवार असीम गोयल के खिलाफ इलेक्शन कमीशन को भेजी शिकायत , जानिए पूरा मामला

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले ही बीजेपी के लिए राहत भरी खबर नहीं है। दरअसल हरियाणा कांग्रेस ने बीजेपी उम्मीदवार असीम गोयल के खिलाफ इलेक्शन कमीशन को एक शिकायत भेजी है। साथ ही कांग्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिये पोस्ट डालते हुए बताया की कांग्रेस असीम गोयल पर इसके तहत FIR भी दर्ज करवाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार , हरियाणा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा ने असीम गोयल पर दलित समाज के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि असीम गोयल ने सोशल मीडिया पर एक महिला नेता की ओर से दलित समाज को गालियां देने वाली वीडियो पोस्ट की। असीम गोयल ने इस महिला का नाम कांता हुड्डा और इसे कांग्रेस से जुड़ा बताया जो सरासर झूठ है।

चांदवीर हुड्डा ने कहा कि वीडियो में जो महिला दलित समाज के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रही है, उसका नाम कांता हुड्डा नहीं बल्कि कांता आलड़िया है। असीम गोयल ने इनका नाम कांता हुड्डा लिखा जो सही नहीं है। कांता आलड़िया खुद दलित नेता हैं और उनकी अपनी अलग पार्टी है। कांता आलड़िया का कांग्रेस से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।

कांग्रेस की ओर से इलेक्शन कमीशन को भेजी गई शिकायत का लेटर

”]

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular