Thursday, August 20, 2026
Homeदिल्लीदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छोड़ा CM आवास, अब इस...

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छोड़ा CM आवास, अब इस बंगले में हुए शिफ्ट

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री  अरविंद  केजरीवाल ने शुक्रवार यानी आज (4 अक्टूबर) को अपना सीएम आवास छोड़ दिया है। जिसके बाद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ नई दिल्ली के पांच फिरोज शाह रोड स्थित बंगला नंबर पांच में शिफ्ट हो गए हैं । बता दें यह बंगला आधिकारिक तौर पर पंजाब से आप के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया था।

दरअसल , अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सरकारी आवास छोड़ने की बात कही थी। इसके बाद से अरविंद केजरीवाल के लिए नया घर ढूंढने की कवायद हो रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री के लिए आवास ढूंढने की प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं, पार्षदों , विधायकों और सांसदों ने अपना घर देने की पेशकश की थी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular