Friday, August 7, 2026
Homeहरियाणारोहतकविधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा बोले- कुछ पल मोबाइल छोड़कर परिजनों...

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा बोले- कुछ पल मोबाइल छोड़कर परिजनों से करें संवाद

रोहतक : हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने नागरिकों का आह्वान किया कि वे बुजुर्गों को समय देकर प्रतिदिन उनसे विचार-विमर्श करें। बुजुर्गों से ही हमें जीवन का तजुर्बा एवं आशीर्वाद मिलेगा। मोबाइल फोन ने परिवार के सदस्य के रूप में जगह बना ली है। मोबाइल फोन को कुछ समय के लिए छोड़कर हर रोज अपने परिजनों से बातचीत अवश्य करें। बच्चों को धार्मिक संस्कार तथा संस्कृति के बारे में जागरूक करें।  डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा रोहतक में एक निजी स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे।

 

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि उनके पिताजी स्वर्गीय डॉ. हरिचंद मिड्ढा ने उन्हें धार्मिक कार्यक्रमों में साथ ले जाकर धर्म व संस्कृति से अवगत करवाने का कार्य किया।

 

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। हर नागरिक प्रधानमंत्री के सपने का साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में गीता महोत्सव के माध्यम से घर-घर गीता के संदेश को पहुंंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को धर्म की शिक्षा के साथ-साथ प्राचीन संस्कृति का भी ज्ञान दें।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular