Saturday, July 25, 2026
HomeरोजगारArmy Recruitment : सेना भर्ती के लिए आयोजित की गई सामान्य...

Army Recruitment : सेना भर्ती के लिए आयोजित की गई सामान्य प्रवेश परीक्षा 2023-24 का परिणाम घोषित, यहां- करें चेक

रोहतक : स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आयोजित की गई सामान्य प्रवेश परीक्षा 2023-24 का परिणाम भारतीय सेना की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है।

इस भर्ती के उम्मीदवार सेना वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन कर चेक कर सकते है अथवा अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क कर सकते है। सभी योग्य उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि 24 जून 2024 के बाद ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट से भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें तथा आगामी जुलाई माह में प्रस्तावित फिजिकल फिटनेस टेस्ट की तैयारी करें।

उम्मीदवार किसी भी तरह की सहायता के लिए भर्ती कार्यालय के टेलीफोन नंबर 01262-253431 तथा हेल्पलाइन नंबर 89013-84498 पर संपर्क कर सकते है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular