Saturday, August 22, 2026
HomeदेशCET Group D के अभ्यर्थियों के लिए एक और अवसर, 9 से...

CET Group D के अभ्यर्थियों के लिए एक और अवसर, 9 से 11 जुलाई तक खुलेगा करेक्शन पोर्टल

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-डी (Group D) की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में गलतियों को सुधारने का एक और मौका दिया है। 9 से 11 जुलाई तक करेक्शन पोर्टल (Correction Portal) को खोला जाएगा।

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा-CET ग्रुप-डी के अभ्यर्थियों के लिए 9 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा। इस अवधि के दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र की पुनः सावधानीपूर्वक जांच कर लें। यदि किसी प्रकार की गलती हो, तो उसे समय रहते सुधार लें। यदि Correction Portal से संबंधित कोई सुझाव हो, तो आज दोपहर 03 बजे तक Google Form के माध्यम से हमें भेज सकते हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular