Tuesday, May 21, 2024
Homeहरियाणाअनिल विज :नई सरकार से अनिल विज हुए नाराज , एक्स पर...

अनिल विज :नई सरकार से अनिल विज हुए नाराज , एक्स पर बदली प्रोफाइल ,लिखा -एक्स गृह व स्वास्थ्य मंत्री

- Advertisment -
- Advertisment -

चंडीगढ़।हरियाणा में अनिल विज नई सरकार को लेकर उखड़े -उखड़े नज़र आ रहे हैं। इस बात का अंदाजा तभी हो गया था जब विधयक दल की बैठक में नायब सैनी का नाम लेते ही अनिल विज मीटिंग से उठकर बहार चले गए थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपना ट्वीटर पूर्व में एक्स अकाउंट की प्रोफाइल बदलकर पूर्व गगृह व् स्वास्थ्य मंत्री लिख लिया। कयास लगाए जा रहे हैं नई कैबिनट लिस्ट में उनका नाम शामिल न होने के चलते वो नाराज हो गए हैं। जिसके बाद सरकार उनको मनाने पर लग गयी है।

 

Anil Vij: आखिर क्यों नई सरकार से उखड़े-उखड़े दिख रहे हैं अनिल विज? एक्स पर बदली अपनी प्रोफाइल
गौरतलब है कि सीएम मनोहर लाल और उनके मंत्रिमंडल के इस्तीफा देने के बादनए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस बीच मनोहर लाल भी मंच पर मौजूद रहे। शपथ लेने से पहले नायब ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।हालांकि, इस मौके पर अनिल विज मौजूद नहीं रहे। वह मनोहर लाल की सरकार में गृह व स्वास्थ्य मंत्री थे। बता दें जैसे ही विधायक दल की बैठक में नायब सैनी का नाम लिया गया। वह नाराज होकर मीटिंग से बाहर चले गए।

जेजेपी के चार विधायकों ने भी ली शपथ
आज शाम पांच बजे चंडीगढ़ राजभवन में मुख्यमंत्री के साथ-साथ जेजेपी के चार विधायकों ने भी शपथ ग्रहण की। इनमें जोगीराम सिहाद, देवेंद्र बबली, रामिवास सूरज खेड़ा और ईश्वर सिंह शामिल रहे। वहीं नायब सैनी के साथ-साथ कंवरपाल गुर्जर तथा मूलचंद शर्मा को भी कैबिनेट में जगह मिली। मनोहर लाल को परिवहन मंत्रालय दिया गया है।

अनिल विज की नाराजगी की वजह
अनिल विज को मंत्रालय में जगह नहीं मिली है। वह शपथ समारोह के दौरान अंबाला में थे। ऐसी अटकलें थीं कि अनिल विज को नायब की कैबिनेट में डिप्टी मुख्यमंत्री मिलती। लेकिन उन्हें कैबिनेट में जगह ही नहीं दी गई। बता दें कि अनिल विज मनोहर लाल की सरकार में गृह मंत्री थे। वह राजनीति के दिग्गज नेता समझे जाते हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं। साल 1990 में जब सुषमा स्वराज राज्यसभा के लिए चुनी गईं तो अंबाला की सीट पर अनिल विज ने बाजी मारी और वहां से उपचुनाव लड़कर सीधा विधानसभा पहुंचे

एक्स प्रोफाइल में किया बदलाव

अनिल विज ने इंटरनेट मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर भी प्रोफाइल अपडेट कर लिया है। उन्होंने गृह व स्वास्थ्य मंत्री के आगे एक्स (भूतपूर्व) लिख दिया है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अपने एक्स प्रोफाइल में बदलाव किया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular