Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणाएलवीश यादव हरियाणा के युवको का रोल मॉडल है -मनोहर लाल।

एलवीश यादव हरियाणा के युवको का रोल मॉडल है -मनोहर लाल।

- Advertisment -
- Advertisment -

गुस्ताखी माफ़ हरियाणा -पवन कुमार बंसल। शुक्र है केस नोएडा में हुआ -हरियाणा में होता तो मनोहर लाल की पुलिस उसका बाल भी बांका नहीं होने देती। कोबरा सांप के नाच और रेव पार्टियों के लिए देश ही नहीं विदेशों के अखबारों की सुर्खियां बना हुआ एलवीश यादव ,कभी अपने मनोहर लाल की आँखों का तारा था। गुरुग्राम में एक कार्यक्रम में मनोहर लाल अचानक पहुंच गए और एलवीश यादव को हरियाणा के युवको का रोल मॉडल बता दिया। शुर्क है की अभी तक मनोहर लाल ने उसे हरियाणा का ब्रांड एम्बेस्डर घोषित नहीं किया था। शुक्र है मेनका गाँधी का की इसके धंधे
का भंडाफोड़ कर दिया। वाकई ही इस मामले में मेनका गांधी मर्द साबित हुई है।

यह तो केस नोएडा में दर्ज हुआ। अगर मामला हरियाणा का होता तो ,चाहे मेनका गांधी लाख जोर लगा लेती ,मनोहर लाल, हरियाणा पुलिस को एलवीश यादव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने देते। मनोहर लाल जी आप लोकप्रियता के इतने भूखे हो गए की बिना जांच कराए एलवीश यादव के गुरुग्राम प्रोग्राम में पहुंच गए।

दुमछल्ला।

चलो मनोहर लाल को बेनिफिट ऑफ़ डाउट देते है। जब मनोहर लाल, यादव के कार्यक्रम में गए तो तब तक उसकी असलियत सामने नहीं आई थी। क्या मनोहर लाल अब सार्वजानिक तौर पर माफ़ी मांगते हुए यादव की निंदा करेंगे और यू पी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को कहेंगे की इस मामले में बिना किसी दवाब के कार्रवाई करे? इन सितारों की दुनिया की असलियत क्या होती है लोग नहीं जानते। काफी समय पहले देश के जाने माने एक्टर ने एक जाने माने टी वी चैनल के प्रोग्राम में दिखा दिया की हरियाणा में जन्म से पूर्व लिंग की जांच होती है। झज्जर जिले के जिस गांव का नाम दिया वो गांव ही नहीं है।

बाद में शिकायत हुई तो माफ़ी मांगनी पढ़ी। मेनका गाँधी के भी हरियाणा को लेकर दर्जनों किस्से लेखक के पिटारे में है , मसलन एक बार मेनका गाँधी ने फरीदाबाद में ट्रैन रुकवा दी , एक जिले के एस पी को कह दिया की तने नौकरी करना सीखा दूँगी और किसी का कुत्ता गम हुआ तो सीधे फरीदाबाद की डिप्टी कमिशनर ऑफ़ पुलिस को सुबह -सुबह फ़ोन कर दिया। जो समय -समय पर अपने पाठको से साझा करते रहेंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular