Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में खिलाड़ियों व महिला कोच के समर्थन में आया सर्व कर्मचारी...

रोहतक में खिलाड़ियों व महिला कोच के समर्थन में आया सर्व कर्मचारी संघ, प्रदर्शन कर माँगा न्याय

- Advertisment -

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने व ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया था। जिसके तहत रोहतक की जिला कमेटी के पदाधिकारीयों, राज्य कमेटी के पदाधिकारीयों सहित अन्य संगठनों व निगमों के पदाधिकारी इसमें शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में किसानों, खापों और छात्रों के बाद अब सर्व कर्मचारी संघ भी खिलाड़ियों व महिला कोच के समर्थन में आ गया है। आज सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न एवं जूनियर महिला कोच के साथ छेड़छाड़ मामले में न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने महिला खिलाड़ियों व जूनियर कोच के लिए न्याय मांगा।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने व ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया था। जिसके तहत रोहतक की जिला कमेटी के पदाधिकारीयों, राज्य कमेटी के पदाधिकारीयों सहित अन्य संगठनों व निगमों के पदाधिकारी इसमें शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध स्वरूप कर्मचारी रोहतक के मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। जहां से प्रदर्शन करते हुए सभी संगठन पदाधिकारी लघु सचिवालय पहुंचे। जहां पर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने महिला खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न में आरोपी बृज भूषण व मंत्री संदीप सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की।

सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिवाच ने कहा कि नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में पॉक्सो एक्ट लगा हुआ है। इस धारा के तहत सामान्य लोगों की तुरंत गिरफ्तारी हो जाती है, लेकिन भाजपा का नेता होने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो रही, जो गलत है। समय रहते गिरफ्तार करके निष्पक्ष जांच नहीं की तो सर्व कर्मचारी संघ बड़े स्तर पर विरोध करेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular