Friday, August 14, 2026
Homeदेशअहमदाबाद विमान हादसा: PM Modi ने दुख व्यक्त किया, कहा- हृदय विदारक...

अहमदाबाद विमान हादसा: PM Modi ने दुख व्यक्त किया, कहा- हृदय विदारक घटना, मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमे 242 लोग सवार थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख और पीड़ा व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि इस त्रासदी ने पूरे देश को स्तब्ध और दुखी कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना इतनी हृदय विदारक है कि इसे शब्दों में व्‍यक्‍त नहीं किया जा सकता।  मोदी ने कहा कि वे प्रभावित लोगों को त्वरित एवं प्रभावी सहायता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं।

पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर लिखा-“अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह त्रासदी शब्दों से परे और दिल दहला देने वाली है। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदना सभी प्रभावित लोगों के साथ है। मैं प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं।

वहीं इस घटना पर  गृह मंत्री अमित शाह ने भी X पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा- सभी आवश्यक प्रतिक्रिया तंत्र सक्रिय कर दिए गए हैं।  “अहमदाबाद में हुए दु:खद विमान दुर्घटना से शब्दों से परे दु:ख हुआ। आपदा प्रतिक्रिया बलों को दुर्घटना स्थल पर तुरंत भेज दिया गया है। मैंने स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular