Friday, August 14, 2026
Homeदेशहरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 आईएएस और 5 एचसीएस अधिकारियों के...

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 आईएएस और 5 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सैनी सरकार ने गुरुवार को 36 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 31 आईएएस (IAS) और 5 HCS अधिकारी शामिल हैं।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों में डॉ. राजा शेखर वुंडरू को मत्स्य पालन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष विनीत गर्ग को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं पंकज अग्रवाल को हरियाणा का मुख्य निर्वाचन अधिकारीचुनाव विभाग का प्रधान सचिव और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वे भारत के निर्वाचन आयोग की सहमति के बाद ही कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार संभालेंगे।

देखें पूरी लिस्ट-

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular