Saturday, May 18, 2024
Homeज्योतिष30 सालों के बाद शनि कुंभ राशि में हो रहे मार्गी, दिवाली...

30 सालों के बाद शनि कुंभ राशि में हो रहे मार्गी, दिवाली से पहले इन राशियों पर होगी धन की बारिश

- Advertisment -
- Advertisment -

4 नवंबर 2023 को शनि कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। शनिवार के दिन शनि का अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी होना शुभ परिणाम देने वाला है। 140 दिनों के बाद शनि कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। 4 तारीख को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर शनि मार्गी हो रहे हैं।

शनि का मार्गी होना इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

मेष राशि- शनि की मार्गी चाल मेष राशि के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होने वाली है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। आपको धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन भी हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं इस अवधि में आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि- शनि के मार्गी होने से मिथुन राशि के जातकों के लिए काफी भाग्यशाली होगा। ऐसे में मिथुन जातकों को शानदार मौके प्राप्त होंगे। 4 नवंबर के बाद से मिथुन के जातकों के थोड़ा से प्रयास से ही सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होगी। अप्रत्याशित धन लाभ संभव है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। अगर आपका कोई कानूनी विवाद है तो फैसला आपके पक्ष में हो सकता है।

ये भी पढ़ें- विश्व कप 2023 के बाद खत्म हो रहा है राहुल द्रविड़ का कार्यकाल

तुला राशि- तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति जो पिछले कुछ समय से अस्थिर थी वह अब स्थिर होगी। आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपके लिए आय के साधन बनते जाएंगे। आपकी रुचि धर्म कर्म के कार्यों में अधिक रहने वाली है। आप जो भी धन संबंधित कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलती जाएगी। इस दौरान आपको भूमि वाहन और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि- मकर राशि के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा। शनि इस अवधि में मकर राशिवालों के लिए आर्थिक घर में गोचर करेंगे। जिससे संभावित रूप से अप्रत्याशित वित्तीय लाभ होगा। इस गोचर से पैतृक संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और बेहतर करियर के अवसर मिल सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिए यह अवधि बेहतरीन साबित होने वाली है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular