Saturday, May 18, 2024
Homeज्योतिष30 सालों के बाद दशहरे पर बन रहा है दुलर्भ संयोग, इन...

30 सालों के बाद दशहरे पर बन रहा है दुलर्भ संयोग, इन राशियों को होगा फायदा

- Advertisment -
- Advertisment -

23 अक्टूबर 2023 को दशहरा का त्योहार मनाया जायेगा। इस बार दशहरे पर दुर्लभ ग्रहों का संयोग बन रहा है। 30 सालों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है जिसमें शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में बैठकर शश नामक राजयोग बनायेंगे। इस दिन शुभ ग्रह चंद्रमा और शुक्र भी आमने सामने होंगे। एक दूसरे को समसप्‍तक दृष्टि से देखते हुए धन योग बना रहे हैं। तुला राशि में भी सूर्य और बुध के संयोग से बुधादित्‍य योग बना हुआ है। इन सभी शुभ योग से बने अद्भुत संयोग मकर और कुंभ सहित इन 5 राशियों के लिए दशहरे को धनदायक बना रहे हैं।

दशहरे पर इन राशियों को होगा फायदा 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को अचानक से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आप करियर में प्रगति करेंगे और आपको मनचाहे अवसर प्राप्‍त होंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और आपको मनचाहे अवसर प्राप्‍त होंगे। आपके बच्‍चों के करियर से संबंधित नए मौके मिल सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। दशहरे के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर उन्हें बूंदी के लड्डू का भोग लगायें।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके काम धंधे में अच्छा लाभ होगा। करियर में अनुभवी लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उन्हें इस जीवनसाथी मिलने के आसार हैं। दशहरे के दिन घर की उत्‍तर दिशा में शमी का पेड़ लगायें और उसके पास गाय के घी का दीया जलायें।

ये भी पढ़ें- सोना फिर हुआ महंगा, पहुंचा 62 हजार रुपए के करीब

तुला राशि- तुला राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। घर में पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता प्राप्‍त होगी। आपको सोना खरीदने का मौका मिलेगा और आप नए वाहन की खरीद कर सकते हैं। दशहरे के दिन भगवान राम की मूर्ति पर गेंदे के फूल की माला अर्पित करें।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के जीवन में सकरात्मक बदलाव आने वाले हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को बेहतरीन मौके मिलेंगे। दशहरे को हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीया लगायें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को बड़ी मात्रा में रुका हुआ पैसा मिलने से आपके कोष में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को बेहतरीन नौकरी के अवसर मिलेंगे। दशहरे के दिन शाम को शमी के पेड़ पर सरसों का दीपक जलायें।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular