Monday, May 13, 2024
Homeदेश60 सैकेंड की रामानंद सागर की रामायण आदिपुरुष पर पड़ी भारी

60 सैकेंड की रामानंद सागर की रामायण आदिपुरुष पर पड़ी भारी

- Advertisment -
- Advertisment -

Adipurush Controversy : इन दिनों देश में आदिपुरुष फिल्म को लेकर कंट्रोवर्सी (Adipurush Controversy) चल रही है। बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। देश के कई अदालत में फिल्म के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। आदिपुरुष फिल्म पवित्र धर्म रामायण पर आधारित है। लेकिन आरोप है कि इस फिल्म के द्वारा हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत किया गया है। फिल्म के किरदार और डायलॉग्स को नापसंद किया जा रहा है। आदिपुरुष से पहले भी इस पौराणिक कथा पर कई फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन हमेशा जिसकी सबसे ज्यादा तारीफ होती है वह साल 1987 में आए निर्देशक रामानंद सागर के सीरियल रामायण है।

आदिपुरुष से बेहतर 60 सैकेंड की रामायण (Adipurush Controversy)

इसी बीच सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण की 60 सैकेंड की एक शॉर्ट क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लोग ‘आदिपुरुष’ से बेहतर बता रहे हैं।  60 सैकेंड के इस वीडियो में पूरी रामायण की झलक देखने को मिल रही है। इस क्लिप में रामायण सीरियल की सभी खास सीन नजर आ रहे हैं जो आज की आदिपुरुष से बिल्कुल अलग है। 600 करोड़ रुपए में बनी आदिपुरुष  रामानंद सागर की रामायण का मुकाबला नहीं कर सकती है।

https://twitter.com/sri_ashutosh08/status/1670771167383412736?s=20

 

साल 1987 में आयी थी रामायण 

साल 1987 में रामानंद सागर टीवी पर रामायण लेकर आए थे। इस सीरियल में अरुण गोविल, दीपिका चिखालिया, सुनील लहरी और अरविंद त्रिवेदी जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। अरुण गोविल ‘राम’ और दीपिका चिखलिया ‘सीता’ की भूमिका में नजर आयी थीं। इस सीरियल को दर्शकों ने इतना पसंद किया था कि वो सच में अरुण गोविल को काम और दीपिका चिखलिया को सीता समझने लगने थे।

60 सैकेंड के इस वीडियो क्लिप को देखने के बाद आप भी कह सकते हैं कि 36 साल पहले आया रामायण सीरियल आज ही आदिपुरुष से कितना अलग है। सोशल मीडिया पर इस सीरियल के वीडियो क्लिप को काफी प्यार मिल रहा है।

ये भी पढ़ें-21 जून साल का सबसे बड़ा दिन

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular